फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vishwa Brahmin Kalyan Parishad Trust announces projects

Delhi News: विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ट्रस्ट ने परियोजनाओं की घोषणा

Sat, 08 Nov 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Brahmin Kalyan Parishad Trust announces projects
नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के स्थापित विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ट्रस्ट ने राष्ट्रीय पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से अपने अभियान की औपचारिक शुरुआत की है। कार्यक्रम के दौरान मिश्र ने कहा, यह परिषद केवल एक पारंपरिक संस्था नहीं, बल्कि एक ऐसा आंदोलन है जो समाज में सद्भाव, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देगा। परिषद ने कई योजनाओं की घोषणा की है, जिनमें वेद और उपनिषद परंपरा का संरक्षण, संस्कृत पाठशालाओं को आर्थिक सहयोग, और युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्रों की स्थापना शामिल है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ट्रस्ट एक विशेष जॉब्स पोर्टल भी शुरू करेगा। असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता और कानूनी मदद देने का भी निर्णय लिया गया है। परिषद ने सभी राज्य सरकारों से विप्र कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने पदाधिकारियों को समाज सेवा की शपथ दिलाई और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। परिषद ने मार्च 2026 तक देश के हर जिले में 1000 सदस्यों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed