फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Virendra Sachdeva challenges Saurabh Bhardwaj on de-silting scam

Delhi News: डीसिलटिंग घोटाले पर सौरभ भारद्वाज को वीरेन्द्र सचदेवा की चुनौती

Sun, 10 Aug 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Virendra Sachdeva challenges Saurabh Bhardwaj on de-silting scam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज पर आरोप लगाया है कि वे नालों की डीसिलटिंग से जुड़े न्यायालय के आदेशों का राजनीतिक दुरुपयोग कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा, भारद्वाज उपराज्यपाल और तत्कालीन मुख्य सचिव पर थर्ड पार्टी ऑडिट न कराने का आरोप लगाने से पहले 2015 से 2018 के बीच केजरीवाल सरकार की ओर से डीसिलटिंग न कराए जाने के कारण एक एनजीओ को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बारे में बताएं।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि 2015 से 2024 के बीच हर वर्ष केजरीवाल सरकार के संरक्षण में लोक निर्माण एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों व विधायकों ने डीसिलटिंग में घोटाले किए। भारद्वाज का तत्कालीन मुख्य सचिव को जांच की मांग का पत्र लिखने का दावा संदिग्ध है, क्योंकि मुख्य सचिव कार्यालय के अनुसार उन्हें ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने तंज करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार सोशल मीडिया पर चलने वाली सरकार थी, जो ट्वीट तो करती थी लेकिन केंद्र सरकार या उपराज्यपाल को भेजे जाने वाले पत्रों को सरकारी डाक से भेजना भूल जाती थी। संभवतः भारद्वाज ने भी मुख्य सचिव को भेजे जाने वाले पत्र के साथ यही किया होगा, क्योंकि सरकारी दफ्तरों में पत्र खोते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा, पांच महीने पुरानी भाजपा सरकार पर सवाल उठाने के बजाय सौरभ भारद्वाज को अपनी दस साल की सरकार में हुए घोटालों पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed