फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Violence Domestic dispute took a scary turn, husband attacked his wife with a knife.

Delhi: घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पति ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

Sat, 31 Aug 2024 06:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 31 Aug 2024 06:06 PM IST
सार

सागरपुर में घरेलू विवाद के दौरान पति सुधीर कुमार ने पत्नी ममता पर चाकू से जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल ममता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Violence Domestic dispute took a scary turn, husband attacked his wife with a knife.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागरपुर इलाके में घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की पहचान ममता के रूप में हुई है। 28 अगस्त के विवाद के बाद से महिला अपने पति से अलग बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति सुधीर कुमार को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले घायल महिला को लेकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल गए है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले पर चाकू से हमला किया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। करीब छह घंटे बाद महिला होश में आई। पुलिस ने महिला के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि घायल महिला ममता है। उसका अपने पति सुधीर से घरेलू बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते ममता अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग सागरपुर इलाके में रह रही थी। 28 अगस्त को उसका पति सुधीर उनसे मिलने के लिए उसके घर पर आया था। जहां दोनों का घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुधीर ने गुस्से में आकर रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और ममता के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सुधीर के ठिकानो पर दबिश दी और 29 अगस्त को उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed