फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   villagers of Delhi participated in Mahapanchayat demand to open Singhu border from one side

किसान आंदोलन: महापंचायत में शामिल हुए दिल्ली के 12 गांवों के लोग, सिंघु बॉर्डर की एक तरफ खोलने की मांग

Sun, 20 Jun 2021 05:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 05:21 PM IST
सार

दिल्ली के 12 गांवों और हरियाणा के 17 गांवों के लोग महापंचायत में शामिल हुए। गांव वालों का कहना है कि उनकी तीन मांगें हैं- एक तरफ से सिंघू बॉर्डर खोलो, कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए और प्रदर्शनकारियों के लिए बैरिकेड्स नहीं लगाने चाहिए।

विज्ञापन
villagers of Delhi participated in Mahapanchayat demand to open Singhu border from one side
महापंचायत में शामिल किसाना। - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन जारी है। इस बीच करीब सात महीने से बंद सिंघु बॉर्डर को एक तरफ से खुलवाने के लिए रविवार को हरियाणा के सोनीपत के सेरसा में महापंचायत चल रही है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली के 12 गांवों और हरियाणा के 17 गांवों के लोग महापंचायत में शामिल हुए। गांव वालों का कहना है कि उनकी तीन मांगें हैं- एक तरफ से सिंघू बॉर्डर खोलो, कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए और प्रदर्शनकारियों के लिए बैरिकेड्स नहीं लगाने चाहिए। किसानों ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने नई घोषणा करते हुए कहा कि अगर सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तो हम राज्यपाल के माध्यम से अपनी बात कहेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को किसान आंदोलन के कुछ प्रतिनिधि हर राज्य में राज्यपाल या उपराज्यपाल के पास जाएंगे। उन्हें अपनी मांगों की जानकारी देते हुए ज्ञापन देंगे और उनसे मिलेंगे। चूंकि कोरोना महामारी का समय है, इसलिए हर राज्य में केवल पांच-छह लोग ही राज्यपाल या उपराज्यपाल के पास जाएंगे।

बता दें कि किसान आंदोलन के चलते कुंडली बॉर्डर पर बंद रास्ते को खुलवाने की मांग के लिए 20 जून को प्रस्तावित महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए गांवों में बैठक शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को नांगल कलां में बैठक कर समर्थन की मांग की गई थी।


गांव नांगल कलां में आयोजित बैठक में हेमंत नांदल ने बताया कि क्षेत्र के लोग बॉर्डर बंद होने के चलते लंबे समय से परेशान हैं। समस्याओं को दूर करने के लिए जांटी कलां में 20 जून को महापंचायत बुलाई गई थी। इसके लिए हरियाणा के साथ ही दिल्ली के गांवों से लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। मंच के सदस्य रामफल सरोहा ने कहा कि लोग अपने गांवों में कैद होकर रह गए। प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed