{"_id":"623136b1ac1f84285f69a681","slug":"video-of-unnatural-relationship-with-wife-sent-to-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्ट पति की दरिंदगी : पहले पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का वीडियो बनाकर साले को भेजा, फिर सोशल मीडिया पर भी डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्ट पति की दरिंदगी : पहले पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का वीडियो बनाकर साले को भेजा, फिर सोशल मीडिया पर भी डाला
Wed, 16 Mar 2022 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 06:30 AM IST
सार
पत्नी की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रविवार को हरिद्वार पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांगलोई के निलौठी निवासी एक शख्स ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिया। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट कर अपने साले को वीडियो भेज दिया। साथ ही व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक बातें भी लिखीं। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। पत्नी की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रविवार को हरिद्वार पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया नांगलोई के निलौठी निवासी शख्स की आया नगर में रहने वाली महिला से वर्ष 2017 में शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद हो गया था। कुछ समय बाद दोनों में समझौता हो गया। उक्त शख्स पत्नी को पिछले सप्ताह हरिद्वार ले गया था। यहां पर होटल में दो दिन ठहरे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर अप्राकृतिक संबंध बनाए। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट की। आरोप है कि पति ने अप्राकृतिक संबंधों का वीडियो बनाकर साले को भेज दिया। वीडियो के साथ आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्द लिखकर भी व्हाट्सएप पर भेजे।
विज्ञापन
साले ने वीडियो देखकर बहन से बात की। किसी तरह महिला दिल्ली पहुंची। महिला ने दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में इसकी शिकायत की। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रविवार को हरिद्वार पुलिस को भेज दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह पत्नी से तलाक लेना चाहता है। इस कारण उसने घिनौनी हरकत की।
पत्नी की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रविवार को हरिद्वार पुलिस को भेज दी है।