{"_id":"641698f263b2941493055a04","slug":"video-of-girl-being-assaulted-and-forced-to-sit-in-car-went-viral-in-delhi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवती के साथ मारपीट और जबरन कार में बैठाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवती के साथ मारपीट और जबरन कार में बैठाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन
Sun, 19 Mar 2023 10:39 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:39 AM IST
सार
वीडियो में दिख रहा है कि लड़का जबरन लड़की को कार के अंदर धकेलता है। कहासुनी के बाद लड़की वहां से हटना चाहती थी।
विज्ञापन
युवती के साथ मारपीट और जबरन कार में बैठाने का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में एक लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास के युवती के साथ मारपीट करते हुए जबरन कार में बैठाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगा लिया गया है। दो लड़कों और एक लड़की ने रोहिणी से विकासपुरी के लिए उबर के जरिए वाहन बुक किया था। रास्ते में उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का जबरन लड़की को कार के अंदर धकेलता है। कहासुनी के बाद लड़की वहां से हटना चाहती थी। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन