फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vice Chancellor gave permission to meet JNU student union officers

Delhi News: जेएनयू छात्र संघ पदाधिकारियों को कुलगुरु ने दी मिलने की सहमति

Sat, 28 Jun 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor gave permission to meet JNU student union officers
जेएनयू छात्र संघ पदाधिकारियों को कुलगुरु ने दी मिलने की सहमति
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार रात से छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित आठ छात्र बैठे है भूख हड़ताल पर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ की शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पीएचडी दाखिला में प्रवेश परीक्षा बहाली की मांग को लेकर शनिवार को भी दूसरे दिन भूख हड़ताल जारी रही। इस बीच जेएनयू कुलगुरु ने छात्र संघ के चारों पदाधिकारियों से एक साथ मिलने को लेकर सहमति दी है।


जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और सचिव मुंतेहा फातिमा के अनुसार 26 जून को जेएनयू कुलगुरु को पीएचडी दाखिले में प्रवेश परीक्षा बहाली की मांग के मुद्दे पर ओपन लेटर लिखा गया था। इस पर जेएनयू कुलगुरु की ओर से जवाब मिला है। खासकर यह जवाब भूख हड़ताल शुरू होने के बाद आया है। छात्र संघ की पीएचडी दाखिला में प्रवेश परीक्षा बहाली, वाइवा अंकों को कम प्राथमिकता देने, शोधार्थियों को हॉस्टल खाली करने के नोटिस वापस लेने, थीसिस जमा होने तक हॉस्टल खाली न कराने, प्रदर्शन वाले मामले में छात्रों पर प्रॉक्टोरियल जांच बंद करने और एमसीएम को तत्काल बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने सहित कई दूसरी मांगें हैं। सभी मांगों को लेकर व्यापक चर्चा करना चाहते हैं। सभी संबंधित अधिकारियों (डीओएस, प्रवेश के डीआर, एडीओएस, रेक्टर, आदि) की एक बैठक हो। छात्र संघ के पदाधिकारियों के साथ जेएनयू शिक्षक संघ प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed