{"_id":"616eca2d92619d47280d6506","slug":"vehicles-without-valid-puc-certificate-to-face-strict-actions-by-traffic-police-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने शुरू की एन्फोर्समेंट ड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने शुरू की एन्फोर्समेंट ड्राइव
Tue, 19 Oct 2021 07:07 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:07 PM IST
सार
परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर चल रहे वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं या नहीं, यही सुनिश्चित करने के लिए इसे लॉन्च किया गया है। इसमें वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना पकड़े जाने पर लाइसेंस सस्पेंड होने से लेकर मोटा चालान भी हो सकता है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर पीयूसी सर्टिफिकेट जांच कर रही पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत विभाग ने बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पेट्रोल पंपों पर एक एन्फोर्समेंट ड्राइव शुरू की है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर चल रहे वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं या नहीं, यही सुनिश्चित करने के लिए इसे लॉन्च किया गया है। इसमें वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना पकड़े जाने पर लाइसेंस सस्पेंड होने से लेकर मोटा चालान भी हो सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में दिल्ली में रहने या आने-जाने वालों के लिए बेहतर होगा कि वे पीयूसी सर्टिफिकेट के साथ यात्रा करें और अगर इसकी अवधि पूरी हो गई है तो जल्द से जल्द रीन्यू करा लें।
विज्ञापन