{"_id":"61764da07b345077495eaa84","slug":"vegetable-prices-have-gone-up-due-to-increase-in-transportation-and-toll-charges-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सब्जियों पर पड़ने लगा ईधन की बढ़ती कीमतों का असर, आसमान पर पहुंचे भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सब्जियों पर पड़ने लगा ईधन की बढ़ती कीमतों का असर, आसमान पर पहुंचे भाव
Mon, 25 Oct 2021 11:55 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:55 AM IST
सार
दिल्ली की गाजीपुर मंडी और ओखला मंडी में भी फलों और सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है और इस बीच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
गाजीपुर मंडी में सब्जी की दुकान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईधन की कीमतों में वृद्धि से राजधानी में सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों ईधनों के साथ-साथ टोल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन महंगा हो गया है, जिससे सब्जियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की सबसे बड़ी मंडियों में से एक गाजीपुर मंडी में भी फलों और सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है और इस बीच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए हैं। एक स्थानीय सब्जी विक्रेता के अनुसार, बाजार में सब्जी की आपूर्ति कम है। प्याज की कीमतें 40-48 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। टमाटर की कीमतें 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
विज्ञापन
परिवहन और टोल महंगा होने से ओखला मंडी में भी सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि हम प्रति पांच किलोग्राम पर 200-400 रुपये दे रहे हैं। पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, प्याज, आलू के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन