{"_id":"635d205ab1314a67c430d366","slug":"varun-gandhi-attacked-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी का अपनी ही पार्टी पर हमला: बोले- युवाओं को ना भर्ती मिली ना उम्मीद, सड़क पर आए तो उपद्रवी कहलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी का अपनी ही पार्टी पर हमला: बोले- युवाओं को ना भर्ती मिली ना उम्मीद, सड़क पर आए तो उपद्रवी कहलाएंगे
Sat, 29 Oct 2022 06:15 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:15 PM IST
सार
भाजपा नेता वरुण गांधी ने यूपी पुलिस भर्ती को लेकर ट्विटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चार साल से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवा ओवर-एज हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा नेता वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि चार साल से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवा ओवर-एज हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने ट्विटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके हैं। ना भर्ती मिली, ना कोई उम्मीद। सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएंगे तब उनपर उपद्रवी होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है?
विज्ञापन
4 साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके। ना भर्ती मिली, ना कोई उम्मीद।
विज्ञापन विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएँगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा।
क्या यह अन्याय नहीं है?#UP_POLICE_VACANCY— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 29, 2022