फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vanya Sharma is youngest yoga teacher with holds 8 book of records

International Yoga Day 2023: जानें कौन हैं सबसे छोटी योग टीचर, इतनी सी उम्र में बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड

Tue, 20 Jun 2023 07:33 PM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

International Yoga Day 2023: दिल्ली की रहने वाली वान्या शर्मा सबसे छोटी योग टीचर हैं। केवल साढे पांच साल की उम्र में कुल 8 बुक ऑफ रिकॉर्ड इनके नाम हैं। योग पिता विरासत में मिला है।

विज्ञापन
Vanya Sharma is youngest yoga teacher with holds 8 book of records
दिल्ली की सबसे छोटी योग टीचर वान्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

International Yoga Day 2023: वान्या शर्मा ने सबसे छोटी उम्र में सबसे ज्यादा आसन करने का रिकॉर्ड बनाया है। केवल साढे पांच साल की उम्र में कुल 8 बुक ऑफ रिकॉर्ड इनके नाम हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से उन्हें सबसे छोटी योगिनी का खिताब मिल चुका है।

विज्ञापन

International Yoga Day 2023: पिता से विरासत में मिला है योग
वान्या को योग टीचर पिता हेमंत शर्मा से विरासत में योग मिला है। वे पीतमपुरा स्थित सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में 11वीं, 12वीं के बच्चों को 2002 से योग सिखाती हैं। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने के कारण हेमंत शर्मा पश्चिम विहार स्थित अपने घर से ऑनलाइन क्लासेज लिया करते थे। तब वान्या की उम्र केवल दो साल थी, वो पिता को देखकर योग करतीं। वान्या को ऐसा करता देख घर में सबको कौतूहल होता। लेकिन देखते ही देखते कुछ दिनों में वान्या कठिन से कठिन आसन आसानी से करने लगीं। वह ध्यान की अलग-अलग मुद्राएं जानती हैं।

हेमंत शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से सूर्य नमस्कार प्रोजेक्ट चलाया गया। देशवासियों से विभिन्न ऐतिहासिक धरोहर और स्मारक स्थलों के पास जाकर योग करने व उसका वीडियो साझा करने के लिए कहा गया। तब वान्या ने पिता के साथ इंडिया गेट पर दिव्यांग बच्चों को योग सिखाया। नन्हीं योग टीचर वान्या का यह वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया गया और वायरल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day 2023: वान्या से राष्ट्रपति से लेकर बाबा रामदेव तक मिल चुके
इसके कुछ महीने बाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वान्या को आमंत्रित किया गया। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और योग गुरु बाबा रामदेव के सामने वान्या ने अपने इस हुनर से सबको प्रभावित किया। उस समय वान्या की उम्र करीब चार साल थी, तब वान्या को बाबा रामदेव ने सम्मानित किया था। इस साल 11-12 फरवरी को ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन के अंदर अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां वान्या को शबरी सम्मान दिया गया। इसके बाद 13-14 मार्च को आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ योग द्वारा योग उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें वान्या शर्मा ने मंच से मंत्र उच्चारण व योगासन कराया।

विज्ञापन

International Yoga Day 2023: छोटी उम्र में अर्जित किए बड़े रिकॉर्ड्स
वान्या शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा में अभी यूकेजी में पढ़ती हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को योग सिखा चुकी हैं। मौजूदा समय वह मिशन योगा फॉर हेल्दी हार्ट की ब्रांड अंबेसडर हैं। अब तक इन्हें राइट च्वाॅइस अवार्ड 2022, एमजीए अवार्ड 2022, कल्कि गौरव सम्मान 2022, योग वीर सम्मान 2022, महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022, इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022, इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022, नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022, राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022, अटल गौरव सम्मान 2022, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 और शबरी सम्मान 2023 मिले हैं।

उपलब्धियां बड़े-बड़ों के होश उड़ा देंगी
आयुष मंत्रालय की ओर से मान्यता प्राप्त योगिनी, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, दो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, योग बुक ऑफ रिकॉर्ड व यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड में वान्या शर्मा का नाम दर्ज है।

मशहूर हस्तियों ने किया सम्मानित
कई मशहूर हस्तियों ने वान्या की प्रतिभा को सम्मान दिया है, जिनमें स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी चिदानंद सरस्वती, डॉ किरण बेदी, नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, अभिनेत्री अमीषा पटेल और अभिनेता राकेश बेदी ने अलग-अलग मंच पर इन्हें सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed