फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaccination speed doubled in Delhi in 30 days

कोरोना पर वार : दिल्ली में तीस दिन में दोगुनी हो गई टीकाकरण की रफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 04:24 AM IST
सार

  • इस माह 32 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले माह 16 लाख थी संख्या
  • एक सप्ताह से रोजाना औसतन डेढ़ लाख लोग लगवा रहे टीका 

विज्ञापन
Vaccination speed doubled in Delhi in 30 days
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार दोगुनी हो गई है। इसकी गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिन से रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं। इस माह अभी तक 32 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं पिछले महीने यह  आंकड़ा 16 लाख था। विशेषज्ञों का कहना है इससे जल्द ही सभी लोगों को टीका लग सकेगा और अगली लहर के खतरे को कम किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक एक करोड़ 31 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 94 लाख को पहली और 37 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। पिछले दस दिन में ही 11 लाख टीके लगाए गए हैं। वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। 18 से 44 आयु वर्ग में 59 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 49 लाख को पहली और 10 लाख को दूसरी खुराक लगी है। दिल्ली में युवाओं की आबादी 92 लाख है। इस 
विज्ञापन

हिसाब से देखें तो टीकाकरण के लिए पात्र युवा आबादी में से 54 फीसदी को पहली खुराक लग चुकी है। 

जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार का कहना है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण होना जरूरी है। फिलहाल राजधानी में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी अच्छी है। अगर टीकाकरण इसी गति से चलता रहा, तो आने वाले एक से दो महीने में पूरी पात्र आबादी का वैक्सीनेशन हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


62 फीसदी आबादी को लगी पहली खुराक
राजधानी में अब तक 94 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। जो वैक्सीनेशन की पात्र आबादी (डेढ़ करोड़) का 62 फीसदी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस आंकड़े को 80 फीसदी तक पहुंचाने की जरूरत है। इससे अगली लहर का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed