फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaccination centers to be built in 89 hospitals

89 अस्पतालों में बनेंगे टीकाकरण केंद्र

Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vaccination centers to be built in 89 hospitals
नई दिल्ली। देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। राजधानी में भी इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को दिल्ली में टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। जैन ने कहा कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 89 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। जैन ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि टीकाकरण के लिए लगभग एक हजार केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने फिलहाल दिल्ली सरकार से 89 वैक्सीन सेंटर निर्धारित करने को कहा था। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरा कर लिया है। 36 सरकारी और 53 निजी अस्पतालों की पहचान की गई है। इन्हीं केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीन केंद्रों को किसी न किसी अस्पताल के साथ जोड़ा गया है। केंद्रों पर 8-10 स्वास्थ्य कर्मी मौजूद होंगे।
विज्ञापन

12-13 तक आ जाएगी वैक्सीन
मंत्री ने कहा कि वैक्सीन 12-13 जनवरी तक दिल्ली आ जाएगी। टीकाकरण के लिए प्रत्येक केंद्र पर 8-10 लोग नियुक्त किए जाएंगे। मुफ्त वैक्सीन के विषय में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार के जवाब का इंतजार है। दिल्ली सरकार लगातार केंद्र से यही आग्रह कर रही है कि देश में सबको मुफ्त में वैक्सीन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शिक्षकों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की श्रेणी में शामिल
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिक्षकों ने कोरोना काल में अग्रिम मोर्चे पर तैनात होकर दिल्ली की जनता की सेवा की है। उन्हें भी पहले चरण में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कुल 2 लाख 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी और 50 साल से अधिक उम्र के पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी को मिलाकर पहले चरण में कुल 51 लाख लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed