{"_id":"687e4e903e7d039d47046fd2","slug":"uzbek-woman-arrested-for-stealing-luxury-handbag-ashram-news-c-340-1-del1004-98277-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: लग्जरी हैंडबैग चोरी के मामले में उज्बेक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: लग्जरी हैंडबैग चोरी के मामले में उज्बेक महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
तीनों लग्जरी हैंडबैग पहाड़गंज के एक होटल से बरामद किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैगेज बेल्ट से तीन लग्जरी हैंडबैग चुराने के आरोप में उज्बेक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह भारत में अक्सर गारमेंट्स का व्यापार करने आती थी।
उसकी निशानदेही पर तीनों लग्जरी हैंडबैग पहाड़गंज के एक होटल से बरामद किए गए, जहां उसका एक रिश्तेदार ठहरा हुआ था। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी महिला मैयरमकान कराबाशेवा अलीबाएवना को 18 जुलाई को इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर हवाई अड्डे से पकड़ा। 15 जून को कुआलालंपुर से दिल्ली लौटी गुरुग्राम निवासी इशिता कुल्लर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टर्मिनल-3 पर बैगेज बेल्ट से उसका सामान उठाते समय कुआलालंपुर एयरपोर्ट से खरीदे गए तीन महिला हैंडबैग गायब थे। चोरी की आशंका पर उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और फिर पुलिस को शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक विदेशी महिला को बैगेज बेल्ट से शिकायतकर्ता के बैग उठाते और जल्दी में टर्मिनल छोड़ते देखा गया। फुटेज में महिला को एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया से कैब में बैठते हुए भी देखा गया।