फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Use of low intensity spice bombs

कम तीव्रता वाले मसाला बम का इस्तेमाल

Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Use of low intensity spice bombs
नई दिल्ली (पुरुषोत्तम वर्मा)। लुटियन की दिल्ली में इस्राइली दूतावास के पास हुआ बम धमाका भले कम तीव्रता वाला था, लेकिन यह आतंकी वारदात ही लगता है। धमाका कम तीव्रता वाले बम से किया गया। इसे प्लास्टिक वाली थम्प-अप की केन में रखा गया था। केन के ऊपर से पॉलिथीन लपेटी गई थी। कारों के शीशे टूटने का कारण बम के अंदर रखी गई बॉल बियरिंग थीं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमाके वाली जगह से करीब करीब 25 मीटर की दूरी पर तीनों कारें पार्क थीं। बम में रखी बॉल बियरिंग से कारों के शीशे टूटे हैं। कारों के अंदर से कुछ बॉल बियरिंग मिली भी हैं। धमाका बंगला नंबर 5 के पास सर्विस लेन व बंगले के बीच की कच्ची जमीन पर हुआ। जिस जगह बम धमाका हुआ, वहां पांच से छह इंच गड्ढा हो गया था। गड्ढे के पास पुलिस को कुछ विस्फोटक भी मिला है। बम धमाके वाली जगह पर घास उगी हुई थी। पास में कई गमले जैसे रखे थे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इसके अलावा घटनास्थल व आसपास के इलाके से कोई और बम नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाका किसी की शरारत है। वह दिखाना चाहता था कि आतंकी कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बम धमाके से पहले रोहिणी स्थित एफएसएल की टीम लाल किले में सैंपल एकत्र कर रही थी। बम धमाके की सूचना मिलते ही इस टीम को मौके पर बुला लिया गया। इस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत सैंपल उठा लिए। इस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से कुछ विस्फोटक के अलावा बॉल बियरिंग और कारों के टूटे शीशे एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने इससे पहले 13 फरवरी, 2012 को प्रधानमंत्री आवास के पास सफदरजंग रोड क्रॉसिंग पर इस्राइली दूतावास की कार को निशाना बनाया था। बाइक पर आए दो व्यक्ति दूतावास की इनोवा कार पर स्टिकी बम लगाकर फरार हो गए थे। इस बम धमाके में राजनयिक की पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए थे। गनीमत है कि इस धमाके में किसी की जान नहीं गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक ईरानी एजेंसी के पत्रकार मोहम्मद काजमी को गिरफ्तार किया था। हालांकि सबूत न मिलने पर उसे छोड़ना पड़ा था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब सवा तीन बजे हुए धमाके बाद इस्राइली दूतावास की कार एक इंडिका कार से टकरा गई थी। इनोवा कार में आग लग गई थी। छानबीन में पता चला कि घटना के समय दूतावास के पास लाल रंग की बाइक पर दो युवकों को देखा गया था। उन्होंने कार पर कुछ चिपकाया था। इसके थोड़ी देर बाद ही धमाका हो गया था। जांच में बम चिपकाने में इस्तेमाल उपकरण में चुंबकीय टुकड़े मिले थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से ज्यादा मदद नहीं मिली थी। इस बम हमले में इस्राइली राजनयिक की पत्नी, उनका ड्राइवर और पास की कार में बैठे दो अन्य लोग घायल हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने घटना के करीब एक महीने बाद स्वतंत्र पत्रकार सैयद मोहम्मद काजमी को गिरफ्तार किया था। काजमी ने बताया था कि वह एक ईरानी समाचार एजेंसी के लिए काम करता है। 50 साल के काजमी पर बम हमले से जुड़े एक संदिग्ध के साथ संपर्क रखने का संदेह था। पुलिस के मुताबिक इस संदिग्ध ने ही चुंबक बम राजनयिक की कार पर लगाया था। हालांकि तलाशी के दौरान पत्रकार के घर से कुछ नहीं मिला था। बाद में पत्रकार को छोड़ दिया गया था। इस मामले में चार विदेशियों की भूमिका सामने आई थी। ये लोग ईरान के बताए गए थे और वारदात के आसपास भारत आए थे। पुलिस ने इस मामले में तभी चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed