{"_id":"62a3d02169d5815b3f0947d4","slug":"uproar-when-asked-to-remove-clothes-for-ecg","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय अस्पताल : ईसीजी के लिए कपड़ा हटाने को कहा तो हंगामा, आपातकालीन सेवाएं कुछ देर के लिए रहीं बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय अस्पताल : ईसीजी के लिए कपड़ा हटाने को कहा तो हंगामा, आपातकालीन सेवाएं कुछ देर के लिए रहीं बाधित
Sat, 11 Jun 2022 04:43 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:43 AM IST
सार
अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आखिरकार मामले को शांत कराया। महिला ने पुरुष नर्स के खिलाफ शिकायत देने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में बृहस्पतिवार रात को ईसीजी को लेकर महिला मरीज और पुरुष नर्स के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आपातकालीन सेवाएं बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आखिरकार मामले को शांत कराया। महिला ने पुरुष नर्स के खिलाफ शिकायत देने की बात कही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि मदन मोहन मालवीय अस्पताल में हंगामा चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि एक पंचशील निवासी महिला अपने पति के साथ अस्पताल में इलाज कराने आई थी। महिला को करंट लग गया था।
विज्ञापन
डॉक्टर ने ईसीजी टेस्ट करने की सलाह दी। जब महिला ईसीजी कराने कमरे में गई तो पुरुष नर्स ने महिला को छाती के पास से कपड़े हटाने को कहा। इस पर बात पर गलतफहमी हो गई और महिला व उसके पति ने विरोध करना शुरू कर दिया और हंगामा करने लगी। हंगामा देखकर वहां और लोग एकत्रित हो गए।
मामला इतना बढ़ गया कि आपातकालीन सेवाओं को बंद करना पड़ा। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। जिला डीसीपी ने बताया कि अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि ईसीजी के दौरान विवाद हो गया। बाद में आपातकालीन सेवाओं को शुरू कर दी गई थी। डीसीपी का कहना है अगर महिला शिकायत देती है तो कार्रवाई की जाएगी।