फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UP government is plotting ethnic riots: Chandrashekhar

यूपी सरकार प्रदेश में जातिगत दंगों की रच रही है साजिश, पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कम: चंद्रशेखर

Tue, 06 Oct 2020 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
UP government is plotting ethnic riots: Chandrashekhar
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने हाथरस कांड में यूपी सरकार को घेरते हुए प्रदेश में जातीय दंगों की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कम लग रही है, क्योंकि योगी सरकार अपराधियों के साथ खड़ी दिख रही है। हाथरस में पुलिस के भारी बंदोबस्त के बाद भी आरोपी पक्ष के समर्थन में कुछ लोग पंचायत कर रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि, योगी सरकार उत्तर प्रदेश में जातिगत दंगे की साजिश रच रही है। चंद्रशेखर ने सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में यह बातें कही।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है। इससे पहले भी सीबीआई विपक्षी दलों को केंद्र सरकार के कहने पर फर्जी मामलों में फंसा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीबीआई पूरी तरह से केंद्र सरकार के तोते के रूप में काम कर रही है। इसलिए हाथरस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज का पैनल बनाकर निष्पक्ष करवाई जाए। पैनल में दलित वर्ग से जुड़े हुए जज शामिल होने चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि इन मांगों को यूपी सरकार ने नहीं माना तो जल्द ही लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा यूपी सरकार पीड़ित परिवार को दिल्ली या सहारनपुर उनके आवास पर लाने की अनुमति प्रदान करें।
विज्ञापन


दलित होने की वजह से सरकारी नौकरी में हो रही देरी
लखनऊ में पुलिस कर्मी द्वारा एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड को याद दिलाते हुए चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आनन-फानन में मृतक की पत्नी को उच्च पद पर नौकरी प्रदान कर दी गई थी, लेकिन हाथरस मामले में दलित होने की वजह से अभी तक परिवार की सुध तक नहीं ली गई। चंद्रशेखर ने हाथरस की बेटी को न्याय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट को लिखेंगे पत्र 
चंद्रशेखर ने हाथरस की बेटी को न्याय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित परिवार को सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है, ऐसे में इस पूरे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के जज मामले की जांच का निर्देश दें। इस संबंध में भीम आर्मी की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखने की बात कही है।


राष्ट्रपति से भी लगाई न्याय की गुहार
चंद्रशेखर ने कहा कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दलित समुदाय से आते हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप कर एक दलित को न्याय दिलाने के लिए पहल करेंगे। इस संबंध में भीम आर्मी राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed