फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Unlock Delhi: Mukherjee Nagar will again be buzzing

अनलॉक दिल्ली : आईएएस कोचिंग का मक्का मुखर्जी नगर फिर होगा गुलजार, पर वैक्सीन अनिवार्य

Mon, 30 Aug 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 04:35 AM IST
सार

  • डेढ़ साल के लॉकडाउन के बाद फिर से खुलेंगे संस्थान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
  • अनुमान के अनुसार कोचिंग संस्थानों का सौ करोड़ से अधिक है टर्नओवर 

विज्ञापन
Unlock Delhi: Mukherjee Nagar will again be buzzing
मुखर्जी नगर में फिर होगी चहलपहल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे प्रतिष्ठित नागरिक व भारतीय प्रशासनिक सेवा की पढ़ाई के लिए मक्का माना जाने वाला मुखर्जी नगर इलाका एक बार फिर गुलजार होगा। डेढ़ साल के लॉकडाउन से राहत मिलने से इस इलाके में कोचिंग संस्थाएं खुलेंगी। प्राइवेट लाइब्रेरी चलाने वाले भी उसे सजाने-संवारने में लगे हैं। किताब व स्टेशनरी की दुकानें सजने लगी हैं, तो किराए पर दिए जाने वाले घर व प्राइवेट हॉस्टल की सफाई होने लगी है। ठेले-खोमचे पर खाद्य सामग्री की बिक्री करने वालों में भी खुशी है। हो भी क्यों नहीं यहां की अर्थव्यवस्था ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं पर ही टिकी है। 

विज्ञापन


तीन सौ से अधिक हैं कोचिंग संस्थान
मुखर्जी नगर जहां यूपीएससी की तैयारी करने वालों का हब है, तो वहीं कोचिंग संस्थानों का भी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाके में करीब ढाई से तीन सौ कोचिंग संस्थान इस इलाके में है। एक अनुमान के अनुसार कोचिंग संस्थानों का सौ करोड़ रुपये का टर्नओवर है। जिसमें आधा दर्जन के करीब बड़े कोचिंग और सैकड़ों छोटे इंस्टीट्यूट हैं।
विज्ञापन


70 प्रतिशत के करीब संस्थान बंद
कोविड का कहर आईएएस कोचिंग संस्थानों पर भी जबरदस्त तौर पर पड़ा है। इसमें बड़े संस्थान तो बच गए, लेकिन छोटे-छोटे करीब ढाई सौ कोचिंग संस्थान या तो बंद हो गए या दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए सहारा बना ऑनलाइन
ऑनलाइन भले ही आईएएस की तैयारी के लिए बेहतर विकल्प नहीं माना जा रहा, लेकिन बेरोजगार हुए शिक्षकों का सहारा भी बना। लॉकडाउन के दौरान काफी संस्थाओं ने ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा शुरू की। हालांकि कई शिक्षक अपने मूल राज्य को पलायन भी कर गए। 

हर साल आते हैं दस हजार से ज्यादा नए छात्र
यूपीएससी की तैयारी करने हर साल दिल्ली के मुखर्जी नगर समेत आस-पास के इलाके में दस हजार से अधिक छात्र आते है। यूपी, बिहार, हरियाणा के छात्र इसी इलाके में किराए पर कमरे लेकर तैयारी करते है। इन्हीं छात्रों से कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी, किताब की दुकानें व घर गुलजार रहते हैं। 


वैक्सीन के प्रति मोटिवेट होंगे युवा
लॉकडाउन की वजह से कोचिंग इंस्टीट्यूट की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। सरकार को इसके लिए पहल करने की आवश्यकता है। टैक्स में छूट देना चाहिए। यहां तैयारी करने यूपी, बिहार, हरियाणा व दक्षिणी भारत के छात्रों को वैक्सीन लेने के लिए मोटिवेशन मिलेगा। 18 साल से अधिक उम्र के छात्र इसी बहाने कोविड का वैक्सीन लेंगे।
 - मणिकांत सिंह, डायरेक्टर द स्टडी एन इंस्टीट्यूट फॉर आईएएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed