मिशन एडमिशन : डीयू में शुरू होने वाली है खेल कोटे से दाखिले की प्रक्रिया, एयू में चौथी कटऑफ के प्रवेश समाप्त
डीयू में अब खेल कोटे के दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी और कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता 08 नवंबर तक भरनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। अब स्नातक कोर्सेज में खेल कोटे की 1975 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। दाखिले के लिए छात्रों के खेल प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर उनकेअंकों को दाखिला पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
प्रशासन ने इन अंकों को जांचने को कहा है। यदि किसी छात्र को इन अंकों को लेकर किसी प्रकार की शिकायत है तो वह तीन नवंबर से पांच नवंबर तक शिकायत कर सकते हैं। यूजी स्पोट्र्स शिकायत समिति छात्रों की शिकायतों पर गौर करेगी। दाखिले के लिए पहली सूची 12 नवंबर को और सीटें खाली रहने पर दूसरी सूची 19 नवंबर के बाद जारी की जाएगी।
छात्र अपनी शिकायत ग्रीवांस पर भेज सकते हैं। पांच नवंबर आधी रात केबाद किसी प्रकाश की शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण यह दूसरा मौका है जब स्पोट्र्स कोटे के दाखिले के लिए ऑफलाइन-ऑनलाइन ट्रॉयल नहीं हो रहे हैं। प्रमाणपत्रों के अंकों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जा रही है। महामारी से पहते तक 40 फीसदी सर्टिफिकेट और 60 फीसदी ट्रायल के अंकों के आधार पर मेरिट बनती थी। ट्रॉयल नहीं होने के कारण बीते साल की तरह इस साल भी तीन सर्वश्रेष्ठ सर्टिफिकेट के 40 अंकों को 100 अंकों में बदला जाएगा। इन अंकों को ही पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
छात्रों की शिकायतों के हल होने के बाद इस कोटे के दाखिले के लिए प्रत्येक खेल के अनुसार केंद्रीयकृत मेरिट सूची रैंकिंग के आधार पर दाखिला पोर्टल पर जारी की जाएगी। कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता भरने की प्रक्रिया 08 नवंबर से शुरू होगी और 10 नवंबर तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। प्रशासन ने सभी योग्य आवेदकों को सूचित किया है कि 10 नवंबर केबाद कॉलेज और पाठ्यक्रम केआवंटन केलिए अपनी प्राथमिकता दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
इसके बाद सफल आवेदकों की मेरिट लिस्ट 12 नवंबर को डीयू यूजी दाखिला पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। छात्रों को 16 नवंबर आधी रात तक ऑनलाइन दाखिला लेना होगा और फीस का भुगतान करना होगा। उसके बाद सीटें खाली रहने पर 19 नवंबर के बाद दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली सूची केआधार पर दाखिला ले चुकेछात्रों को दूसरी सूची में दाखिला नहीं मिलेगा।
आंबेडकर विश्वविद्यालय: चौथी कटऑफ के दाखिले समाप्त, पांचवी में मौका
आंबेडकर विश्वविद्यालय में चौथी कटऑफ के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के अवसर खत्म हो गए हैं। बुधवार को दाखिले के लिए फीस जमा कराने के अंतिम दिन के साथ दाखिला खिड़की बंद हो गई है। अब छात्र शक्रवार को जारी होने वाली पांचवी कटऑफ में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से गत 28 अक्तूबर को चौथी कटऑफ की घोषणा की गई थी। इसके लिए 29 अक्तूबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी कटऑफ के तहत को-करिकुलर एक्टिविटिज(सीसीए) व स्पोर्ट्स कोटे के लिए भी दाखिले समाप्त हो गए हैं। हालांकि, इस श्रेणी में जिन छात्रों का नाम प्रतीक्षा सूची में है वे पांचवी कटऑफ में भी आवेदन कर सकते हैं। पांचवी कटऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया छह नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक जारी रहेगी। छात्र सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, दाखिले के लिए 10 और 11 नवंबर को फीस जमा करा सकते हैं।
अभी तक विश्वविद्यालय में अमूमन सभी प्रमुख कोर्स में दाखिले के लिए सीटें भर गई हैं। चौथी कटऑफ तक बीए ऑनर्स व बीए ऑनर्स सोशल साइंसेज एंड ह्यूमानिटिज में आरक्षित वर्ग की सीटें फुल हो गई थी। वहीं, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में सभी वर्ग में एक भी सीट नहीं थी। छात्रों के पास बीए ऑनर्स हिंदी, बीए इन सस्टेनेबल अर्बानिज्म, बैचलर ऑफ वोकेशनल इन रिटेल मैनेजमेंट व टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी समेत अन्य कोर्स में दाखिले के अवसर हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से यह अंतिम कटऑफ रहेगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो छठी कटऑफ के साथ सीटें भरने के लिए स्पेशल ड्राइव की भी सहायता ली जा सकती है।