{"_id":"5e9c74948ebc3e72f126d207","slug":"unidentified-vehicle-hit-delhi-police-constable-in-model-town-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हवलदार को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हवलदार को मारी टक्कर, घायल
Sun, 19 Apr 2020 10:44 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल टाउन इलाके में आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित नरेंद्र सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर नरेंद्र सिंह की क्षतिग्रस्त बाइक व घायल नरेंद्र मिला। पुलिसकर्मियों ने घायल को नजदीकी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन