फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Udaipur Murder Case Criminals challenge sovereignty of India, Nupur and  Naveen should be given security says VHP

Udaipur Murder: विश्व हिंदू परिषद ने कहा- अपराधियों ने देश की संप्रभुता को दी चुनौती, नुपुर-नवीन को दी जाए सुरक्षा

Tue, 28 Jun 2022 10:58 PM IST
उदित दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Jun 2022 10:58 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, उदयपुर में जिस तरह से एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या की गई, यह देश में तालिबानी मानसिकता के बढ़ने का संकेत है।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Criminals challenge sovereignty of India, Nupur and  Naveen should be given security says VHP
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नुपुर शर्मा के समर्थन में एक फेसबुक पोस्ट करने के कारण राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संगठन ने कहा है कि अपराधियों ने हत्या करने के बाद जिस तरह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी, यह सीधे-सीधे भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली बात है। विहिप ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नवीन जिंदल को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस घटना पर एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा, उदयपुर में जिस तरह से एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या की गई, यह देश में तालिबानी मानसिकता के बढ़ने का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह भारत की संप्रभुता, उदारवाद, धर्म निरपेक्षता, सुरक्षा और विचार स्वातंत्र्य को चुनौती देने वाली बात है। इस प्रकार की घटना का वीडियो बनाना उसे सोशल मीडिया पर जारी करना और खुलेआम हथियार लहराते हुए धमकी देना लोगों को डराने के लिए की गई कार्रवाई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस तरह की घटना से देश की आम जनता को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह देश इस तरह की घटनाओं से डरने वाला नहीं है। एक देश के रूप में हम इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे और इस पर विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल ऐसे अपराधियों के निशाने पर हैं और इन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed