फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UC Drive launches new UC storage in app cloud

यूसी ड्राइव का नया तोहफा, अब मिलेगी स्टोरेज की चिंता से निजात

Sat, 18 Jan 2020 12:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 18 Jan 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
UC Drive launches new UC storage in app cloud
uc browser

पहले के समय में हम लोग बड़ी-सी हार्ड ड्राइव के मदद से फिल्मों और वीडियो का संग्रह करते थे। इसके बाद हमें यह चिंता सताती थी कि कहीं हमारी हार्ड ड्राइव क्रैश न कर जाए। जैसे-जैसे समय बीता और तकनीक ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू किए, तो दुनिया के अधिकांश युवाओं ने क्लाउड स्टोरेज को अपनी जरूरत का संग्रहालय बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


असल में, क्लाउड स्टोरेज के बहुत फायदे हैं, यह अपेक्षा के अनुसार सस्ता है। यह फाइल साझाकरण को भी सस्ता बनाता है। अधिकांश ऑपरेटिंग सिस्टम और डिवाइसों पर भी काम करने में सक्षम है। इसके साथ जब आपका हार्ड ड्राइव क्रैश हो जाए तो यह उसके बैकअप भी आसानी से ले सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में, यूसी ब्राउजर ने भी अपनी इन-ऐप क्लाउड सॉफ्टवेयर सेवा शुरू की है। यह सेवा यूसी-ड्राइव के उपयोगकर्ताओं के कभी नहीं देखा गया स्टोरेज ऑफर होगा, यानि कि उपयोगकर्ताओं के लिए एक सेवा किसी तोहफे से कम नहीं है। यह तो सभी जानते हैं कि यूसी-ब्राउजर पहले से ही मार्किट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसी ड्राइव, यूसी-ब्राउज़र के अंदर ब्राउज़िंग परिदृश्य और बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है। इसके साथ ही, उपयोगकर्ता अपनी पसंद से ऑनलाइन ऑडियो-वीडियो गाने, चित्र और काफी कुछ सिंक कर सकते हैं। जिसके बाद, उपयोगकर्ता को अपने डिवाइस मेमोरी का इस्तेमाल किए बिना वेब पर सर्फ करते समय किसी भी चीज़ डाउनलोड करने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

अब अगर आप कोई लंबी यात्रा करते समय भी यूसी-ड्राइव में भी बढ़िया फिल्मों और गानों का इस्तेमाल कर सकते है। इतना ही नहीं, यूसी-ब्राउज़र अपने उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग तरह के गिफ्ट भी बांट रहा है। जैसे, 20 ग्राम असली सोना, एक स्मार्ट फोन और amazon.in, oyo और grabOn के बम्पर कूपन आदि और वो भी 50 लाख रुपये तक।अगर आप भी यूसी-ब्राउज़र यूज़र्स की लिस्ट में शामिल हैं तो आप भी 13 से 20 जनवरी तक नए यूसी ड्राइव का अनुभव कर इन सभी गिफ्ट्स को हासिल कर सकते हैं।

आज के समय में, क्लाउड स्टोरेज सिस्टम न्यूनतम संसाधनों के साथ असीमित भंडारण करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। यूसी-ब्राउज़र का यह यूसी ड्राइव कई तरह की नीतियों पर काम करता है जो उनके ब्राउज़िंग प्लेटफार्म में एक जगह मिलते हैं, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता 'सेव टू ड्राइव' फंक्शन का इस्तेमाल कर कई ऑनलाइन चीजों को स्टोर कर सकते हैं।


उपयोगकर्ता क्लाउड स्टोरेज के साथ-साथ अपने मोबाइल डिवाइस के किसी भी फोल्डर को सिंक कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों से, यूसी ब्राउज़र ने मॉडर्न मोबाइल ब्राउज़र की परिभाषा पूरी तरह से बदल दी है। यूसी ब्राउज़र ने साल 2016 में वापस अपने कंटेंट प्लेटफार्म की स्थापना के साथ इस परिभाषा का निर्माण किया। यूसी-ब्राउज़र की यह नई खोज क्लाउड स्टोरेज स्पेस का इंतेज़ार कर रहे लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed