फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two youths kidnapped posing as crime branch officers and demanded 5 lakhs in delhi

दिल्ली : क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दो युवकों को किया अगवा, पांच लाख मांगे

Tue, 15 Feb 2022 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 05:54 AM IST
सार

दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करने के बदले उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की। बाद में रुपये देने की बात कर दोनों की आंखों पर पट्टी बांधकर उनको ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह कैब से दोनों युवक अपने घर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सीमापुरी पुलिस ने युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
 

विज्ञापन
Two youths kidnapped posing as crime branch officers and demanded 5 lakhs in delhi
demo pic

विस्तार

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कार सवार चार लोगों ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से दो युवकों को पिस्टल दिखाकर अगवा कर लिया। आरोपी दोनों युवकों का एनकाउंटर करने की बात करने लगे। ढाई घंटे सड़कों पर घुमाने के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस दौरान आरोपी एक युवक के मुंहबोले मामा की जानकारी जुटाने लगे।

विज्ञापन


दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करने के बदले उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की। बाद में रुपये देने की बात कर दोनों की आंखों पर पट्टी बांधकर उनको ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह कैब से दोनों युवक अपने घर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सीमापुरी पुलिस ने युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अभिनव चौधरी (21) दिलशाद कॉलोनी में रहता है। वह डीयू के बीए फाइनल ईयर का छात्र है। इसके मुंहबोले मामा ललित के दिल्ली के दुर्गापुरी, महरौली, यमुना विहार और गाजियाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के कोचिंग सेंटर है। शनिवार शाम को मामा ललित ने अभिनव से कहा कि वह दिल्ली से बाहर है, एक लड़का दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उसे मिलेगा और कुछ कागजात देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनव अपने दोस्त विशाल को लेकर दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचा। यहां जिस लड़के से वह कागजात लेने आया था, उसी लड़के के इशारे पर कार सवारों ने अभिनव व विशाल को अगवा कर लिया। कार में चार लोग थे। सभी के पास पिस्टल थी। सभी ने मास्क भी लगाया हुआ था। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और अभिनव से कहा कि वह उसका एनकाउंटर करेंगे। आरोपियों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद युवकों का वीडियो बनाकर उनकी जानकारी मोबाइल में रिकॉर्ड की।


बाद में आरोपी कहने लगे कि यदि वह छूटना चाहते हैं तो पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लें। बाद में रुपये देने की बात कर आरोपियों ने दोनों को ग्रेटर नोएडा में उतार दिया। घर पहुंचकर दोनों ने सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed