फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two teenagers drowned in Yamuna during idol immersion no clue yet on Monday's incident

Delhi: मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में उतरे दो किशोर डूबे, सोमवार की घटना, अभी तक कोई सुराग नहीं

Tue, 18 Oct 2022 10:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 10:59 PM IST
सार

राहुल के परिजनों ने बताया कि इनके पड़ोस में मूर्ति स्थापित थी। सोमवार शाम को विसर्जन के लिए कुछ लोग गए। राहुल व कार्तिक भी इनके साथ पहुंच गए। लोग विसर्जन में लग गए। इस बीच राहुल व कार्तिक यमुना में नहाने लगे। दोनों गहरे पानी की ओर जाकर डूब गए।
 

विज्ञापन
Two teenagers drowned in Yamuna during idol immersion no clue yet on Monday's incident
नदी में नहाने गए बच्चे डूबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में उतरे दो किशोर पानी में डूब गए। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। सोमवार और मंगलवार चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी राहुल (13) और कार्तिक (13) का सुराग नहीं लगा। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन वहां पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 24 अक्तूबर को दीपावली के दिन राहुल का जन्मदिन है। पुलिस बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राहुल परिवार के साथ गली नंबर-14, सोनिया विहार में रहता है। इसके परिवार में पिता रामब्रज, मां रेखा और एक छोटा भाई देव है। राहुल सातवीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं, कार्तिक परिवार के साथ साढ़े चार पुश्ता पर रहता है। इसके परिवार में पिता अंजलि कुमार मिश्रा, मां पुनीता, बहन शुभी मिश्रा और दो छोटे भाई हरिशंकर और अंशू हैं। कार्तिक आठवीं कक्षा कर का छात्र है।

विज्ञापन

 

राहुल के परिजनों ने बताया कि इनके पड़ोस में मूर्ति स्थापित थी। सोमवार शाम को विसर्जन के लिए कुछ लोग गए। राहुल व कार्तिक भी इनके साथ पहुंच गए। लोग विसर्जन में लग गए। इस बीच राहुल व कार्तिक यमुना में नहाने लगे। दोनों गहरे पानी की ओर जाकर डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों ने उनको बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन दोनों यमुना में बह गए। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। बाद में बोट क्लब के गोताखोर भी वहां पहुंच गए। सोमवार देर शाम तक राहत और बचाव कार्य चला। बाद में अंधेरा होने की वजह से काम रोक दिया गया। मंगलवार भी दिनभर तलाश करने के बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। वजीराबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed