फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two Nigerian with 9.5 lack arrested

साढ़े नौ लाख कैश के साथ दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
two Nigerian with 9.5 lack arrested
नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान भारी मात्रा में नकदी ले जा रहे दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी नकदी कहां से लेकर आए थे और कहां ले जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग व डीआरआई को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिकों के नाम इलो प्रिंस (32) और इमेका नवोकोये (40) है। ये खानपुर अंबेडकर नगर, दिल्ली में रह रहे थे। ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष स्टाफ के साथ कृषि विहार के पास बीआरटी पर मंगलवार शाम चेकिंग कर रहे थे। पुलिस स्टाफ ने संदिग्ध हालत में स्कूटी पर जा रहे इन विदेशी नागरिकों को रोका। इनकी स्कूटी से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में ये नहीं बताया कि वह नकदी कहां से लाए। इन आरोपियों का वीजा खत्म हो चुका है और अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed