फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two miscreants robbed Rs 1.60 crore from a jeweler s factory by posing as policemen in Farsh Bazar

Delhi: फर्श बाजार में दो बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर सराफ के कारखाने में घुसे, लूटे 1.60 करोड़

Mon, 15 Sep 2025 09:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants robbed Rs 1.60 crore from a jeweler s factory by posing as policemen in Farsh Bazar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो बदमाशों ने एक सराफ के कारखाने से एक करोड़ 60 लाख की लूट को अंजाम दिया, 20 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये का सोना लूटकर बदमाश ले गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर लगभग 2.50 बजे, थाना फर्श बाजार में दो व्यक्तियों द्वारा फर्श बाजार, दिल्ली में पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने की शिकायत की गई। शिकायतकर्ता शंकर पुजारी ने बताया कि छोटा बाजार, फर्श बाजार में उनकी सोना गलाने की दुकान है। उन्होंने आगे बताया कि उनके तीन कर्मचारी विक्रम, जीवन और विकास उनके भाई शंभू के साथ उनकी दुकान पर थे। दोपहर करीब 1.50 बजे शंभू दोपहर का खाना खाने के लिए घर चला गया।
विज्ञापन


इसी बीच, दो व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दुकान में घुस आए और उनसे बीस लाख रुपये नकद और 1400 ग्राम सोना लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed