{"_id":"5f91b92a8ebc3e9ba007ce7e","slug":"two-members-of-lifafa-gang-arrested-ashram-news-noi54412091","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से ज्यादा वारदात करने वाले लिफाफा गिरोह के दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से ज्यादा वारदात करने वाले लिफाफा गिरोह के दो दबोचे
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, मोदीनगर, बरेली और दिल्ली के अलग इलाकों में 100 से अधिक वारदात को अंजाम देने वाले लिफाफा गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी पंकज शर्मा (53) और लोनी निवासी ओम प्रकाश (45) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पिछले दिनों दक्षिण-पश्चिम जिले में बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवरात ठग लिए थे। आरोपियों के पास से 11 पीले रंग के लिफाफे, एक वैगनआर कार और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह कई शहरों में सैकड़ों वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गिरोह के फरार बदमाश गौतम की तलाश में जुटी है।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि लिफाफा गैंग के बदमाश कापसहेड़ा बॉर्डर के पास वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने छापा मार कर वैगनआर कार सवार दोनों बदमाशों को दबोच लिया। छानबीन के दौरान कार से एक बैग मिला है। जिसमें 11 लिफाफे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने धर्मशिला देवी नामक एक महिला को लिफ्ट देकर उसके पहने हुए जेवरात ठगे थे। आरोपी बस स्टैंड पर लिफ्ट देने की बात कर सवारियों को बिठा लेते थे। पंकज कार चलाता था। जबकि ओम प्रकाश और गौतम सवारी बनकर पीछे बैठते थे। बिठाई गई सवारी को लुटने या चेकिंग का डर दिखाकर उसके कीमती सामान को लिफाफे में डालने को कहा जाता था। बाद में किसी बहाने से सवारी को कार से उतारकर आरोपी फरार हो जाते थे। आरोपियों के पास से बरामद कार पंकज की पत्नी के नाम पर है।