{"_id":"6a3fcdfe7a6fbb296906efb7","slug":"two-henchmen-of-canada-based-gangster-goldy-arrested-ashram-news-c-340-1-del1004-142911-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कनाडा में बैठे गैंगेस्टर गोल्डी के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कनाडा में बैठे गैंगेस्टर गोल्डी के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डी के नाम पर धमकाकर ड्रग्स खरीदने के लिए मजबूर करते थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर से आतंकी बने और कनाडा में बैठे गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गों राजपुरा, पंजाब निवासी जतिन भारद्वाज उर्फ नन्नू और सुखविंदर सिंह उर्फ बग्गा को गिरफ्तार किया है। जतिन सुविंदर से अवैध हथियार लेता था। ये पहले भी एक दर्जन से ज़्यादा गंभीर मामलों में शामिल पाए गए हैं।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(अपराध शाखा) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि इस्पेंक्टर मान सिंह को 24 जून को सूचना मिली थी कि जतिन उर्फ नन्नू किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के लिए दिल्ली के रोहिणी इलाके में आने वाला है। पुलिस टीम ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में बहादुर शाह मार्ग, पंसाली चौक पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से एक देसी पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए गए।
जतिन भारद्वाज बचपन से ही गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और सुखविंदर सिंह उर्फ बग्गा को जानता है। ये एक ही इलाके में रहने वाले हैं। वह नशे का आदी है और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथी सुखविंदर सिंह उर्फ बग्गा के लिए काम करता था। ये पहले पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 2014 से 2025 के बीच चोरी, सेंधमारी, झपटमारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 14 मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह गोल्डी ढिल्लों के बचपन का दोस्त है। ये गोल्डी के कहने पर उसके गैंग के सदस्यों को लॉजिस्टिक्स में मदद करता था। शूटरों को छिपने की जगह भी देता था। गोल्डी के नाम पर धमकी देकर, दबाव डालकर और बदले की कार्रवाई का डर दिखाकर उसने ये तय कर लिया कि स्थानीय ड्रग इस्तेमाल करने वाले और बेचने वाले सिर्फ़ उसके नेटवर्क से ही एनडीपीएस पदार्थ खरीदें।