फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two groups of students fight in Ramjas College police are investigating the matter

Delhi University : रामजस कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jun 2022 01:15 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 01:15 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक,  मंगलवार को रामजस कॉलेज में दोपहर करीब तीन बजे छात्रों के दो समूहों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो-तीन छात्रों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
Two groups of students fight in Ramjas College police are investigating the matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली  विश्विद्यालय(डीयू) के रामजस कॉलेज में छात्रों के दो समूहों में मारपीट का मामला सामने आया है। झगड़े में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,  मंगलवार को रामजस कॉलेज में दोपहर करीब तीन बजे छात्रों के दो समूहों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो-तीन छात्रों को मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने कहा कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से संबद्ध छात्रों के एक समूह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थकों द्वारा एक दीवार पर चित्रित जाति आधारित नारे को संपादित कर इसे एक अन्य जाति आधारित नारे में बदल दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में मौखिक विवाद हुआ और हाथापाई हो गई। वहीं, एसएफआई ने कैंपस में छात्रों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए रामजस कॉलेज में हुई घटना की निंदा की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के गार्डों ने भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और केवल दर्शक बनकर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि जिन्होंने मारपीट की है, वे कॉलेज के वास्तविक छात्र नहीं लग रहे थे, उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया और अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों की पिटाई करने के बाद कॉलेज के गेट से बाहर जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed