फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two fraudsters arrested in name of getting jobs in Malaysia

मलेशिया में नौकरी करेंगे: इंटरव्यू और नियुक्ति पत्र से लेते झांसे में, फिर पैसे लेकर कर लेते फोन बंद; गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 05:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार हुए हैं। ये लोग स्काइप पर साक्षात्कार लेने के बाद कई मदों में पैसे लेते थे। मुख्य आरोपी बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। 

विज्ञापन
Two fraudsters arrested in name of getting jobs in Malaysia
साइबर क्राइम - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

शाहदरा साइबर सेल ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों का स्काइप पर कई दौर का साक्षात्कार लेने के बाद आरोपी उन्हें जाली नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगी का मास्टर माइंड बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन

बी टेक का छात्र है मास्टर माइंड
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोयलेवाली गली, कोली, अलीगढ़, यूपी निवासी वैभव (23) और सरायबैरागी, कोली, अलीगढ़ निवासी बादल कठेरिया के रूप में हुई है। वैभव बी टेक (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदित्य गौतम ने शाहदरा साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उसने बताया कि उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने को लेकर एक मेल और फोन आया। इसके बाद स्काइप पर वीडियो साक्षात्कार के दो दौर आयोजित किया गया। उसके बाद मेल पर एक नियुक्ति पत्र भेजा गया। इस प्रक्रिया के दौरान सत्यापन और अन्य मद में उससे करीब 38 हजार रुपये लिए गए। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। एसीपी संजय कुमार के देखरेख में उप निरीक्षक रीतू डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक और कॉल डिटेल से पकड़े गए चोर
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर 10 जुलाई को अलीगढ़ से वैभव को गिरफ्तार कर लिया। वैभव के कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 2 डेबिट कार्ड और 5 रजिस्टर बरामद किए। उसके बाद पुलिस ने वैभव के एक सहयोगी बादल कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 2 सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

विज्ञापन

पैसे लेने के बाद नहीं करते थे फोन
पूछताछ में वैभव ने बताया कि उसके पास कई फर्जी ईमेल आईडी हैं। जिसके जरिए वह लोगों को नौकरी का ईमेल भेजता था। फिर वह साक्षात्कार का पहला दौर ऑडियो फॉर्म में स्काइप पर लेता था। पहले राउंड के बाद विदेश मंत्रालय की पुष्टि के लिए दो हजार से छह हजार का भुगतान करवाता था। फिर स्काइप से दूसरा साक्षात्कार लेता था। आगे की प्रक्रिया के लिए पीड़ित से दस हजार से 40 हजार तक की मांग करते थे। पैसे मिलने के बाद पीड़ितों का फोन उठाना बंद कर देता था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बादल बैंक संचालन में वैभव की मदद करता था। आरोपी के केनरा बैंक खाते में 15 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed