फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two fraudsters arrested for cheating through fake Instagram ID

Delhi News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for cheating through fake Instagram ID
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरफ्तार एक आरोपी विदेशी नागरिक, इंस्टाग्राम पर विदेशी नौसेना का अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर बताकर महिलाओं से करते थे दोस्ती
फिर शादी का प्रस्ताव देकर गिफ्ट भेजने के बहाने करते थे ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर विदेशी नौसेना के अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर का फर्जी प्रोफाइल लगाकर महिलाओं और युवतियों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी नाइजीरियाई नागरिक है। एक महिला को शादी का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इनके कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर को एक महिला ने द्वारका साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात इंस्टाग्राम प्रोफाइल से दोस्ती का आवेदन मिला। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उसने खुद को नार्वे का नेवी इंजीनियर बताया। कुछ दिन बात करने के बाद आरोपी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। साथ ही उसने नार्वे से उपहार और यूरो भेजने की बात कही। साथ ही कहा कि इसे पाने के लिए उसे कस्टम क्लीयरेंस शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा जालसाज ने भारत आने के लिए हवाई टिकट के कुछ पैसे भी महिला से लिए। इस तरह से आरोपी ने महिला से 11.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

निरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का विवरण लेकर जांच शुरू की। तकनीकी जांच कर पुलिस चंद्र विहार निवासी सुंदर सिंह तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सुंदर परचून की दुकान करता है और उसनं अपने बैंक खाते को एक नाइजीरियाई नागरिक को कमीशन पर दे रखा है। वह सुंदर को ठगी की रकम का 10 फीसदी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुंदर की दुकान के आस पास घेराबंदी कर उसके जरिए नाइजीरियाई युवक को वहां बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान हार्मनी सैमुअल (27) के रूप में हुई है। वह बेनिन सिटी नाइजीरिया का रहने वाला है। जांच के दौरान आरोपी के फोन से वह फोटो मिल गया। जिससे उसने नेवी इंजीनियर बताकर पीड़िता को भेजा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इंस्टाग्राम पर कई फर्जी अकाउंट चलाकर ठगी करता था। वह महिला और युवतियों को शादी करने का झांसा देकर फंसाता था। पुलिस ने जालसाजों की गिरफ्तारी से दिल्ली समेत देशभर में दर्ज दस मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed