फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two fake call centers duping US citizens busted

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश

Thu, 08 Jul 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two fake call centers duping US citizens busted
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले दो फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। ये कॉल सेंटर कीर्ति नगर व मंगोलपुरी में चलाए जा रहे थे। पुलिस ने कॉल सेंटरों के दो मालिकों समेत कुल 97 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में दो नाबालिग व 19 महिलाएं हैं। आरोपी सोशल सिक्योरिटी नंबर रद्द होने का डर दिखाकर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, कीर्ति नगर के प्लॉट नंबर 7/23 में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। मंगलवार रात एसीपी मयंक अग्रवाल की देखरेख में पुलिस टीम ने यहां दबिश दी। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं समेत 30 आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें रोहिणी निवासी अमित कुमार, मुखर्जी नगर निवासी चंद्रहास पटेल और कीर्ति नगर निवासी नरेंद्र मिश्रा कॉल सेंटर के मैनेजर हैं। पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर मालिक बुराड़ी निवासी अमित त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह विनय त्यागी के साथ कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपी वॉयस ओवर इंटरनेट प्रॉटोकॉल (वीओआईपी) का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपी ‘द ग्लोबल एयरफेयर्स’ नामक ट्रेवल एजेंसी के नाम पर सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) रद्द होने पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे थे।
विज्ञापन

लाइसेंस नहीं दिखा सके आरोपी
आरोपी अमित त्यागी ने पूछताछ में बताया कि उसका दूसरा फर्जी कॉल सेंटर मंगोलपुरी के फेज-2 में चल रहा है। पुलिस टीम ने यहां भी दबिश देकर 16 महिलाओं व दो नाबालिग समेत 67 लोगों को पकड़ लिया। आरोपी कॉल सेंटर चलाने का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट कार्ड खरीदकर कोड व पिन बताने को कहते थे
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अमेरिकी नागरिकों से एसएसएन नंबर रद्द होने से बचाने के लिए गिफ्ट कार्ड खरीदकर उसका कोड व पिन बताने को कहते थे। ऐसा होने पर वह अपने ब्लॉकर को भेज देते थे। वह उन वाउचर को कैश करा लेते थे। ये पैसा हवाला के जरिये भारत में आता था। ब्लॉकर ही इनको अमेरिकी लोगों को नंबर उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed