{"_id":"613196c58ebc3e5f263286d8","slug":"two-doctors-including-a-woman-climbed-on-water-tank-at-safdarjung-hospital-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में टंकी पर चढ़े महिला समेत दो डॉक्टर, बोले-खुदकुशी करने की मंशा नहीं थी, इसलिए गए थे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में टंकी पर चढ़े महिला समेत दो डॉक्टर, बोले-खुदकुशी करने की मंशा नहीं थी, इसलिए गए थे...
Fri, 03 Sep 2021 09:00 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:00 AM IST
सार
दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में टंकी पर महिला समेत दो डॉक्टर चढ़ने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक क्रेनों से दोनों को नीचे उतारा गया। उन्होंने कहा कि खुदकुशी करने की मंशा नहीं थी। डॉक्टरों ने बताया कि वह तो मौज-मस्ती करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफदरजंग अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला समेत दो डॉक्टर रात के समय पानी की टंकी पर चढ़े गए। ये काफी देर तक पानी की टंकी पर रहे। सूचना मिले ही सुरक्षा एजेंसियों व अस्पताल प्रशासन में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक क्रेनों को मंगाया गया था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों डॉक्टरों को नीचे उतारा गया। नीचे आते ही डॉक्टरों ने बताया कि वह तो मौज-मस्ती करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे। अस्पताल में ये चर्चा है कि मामले पर पर्दा डाला जा रहा है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 31 अगस्त की रात करीब दस बजे सूचना मिली थी कि सफदरजंग अस्पताल में स्थित पानी की टंकी पर महिला डॉक्टर समेत दो डाक्टर चढ़ गए और दोनों नीचे कूदकर खुदकुशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सफदरजंग एंक्लेव थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। डॉक्टर की पहचान अभिज्ञान के रूप के रूप में हुई। अभिज्ञान व महिला डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल के बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में रहते हैं और एमबीबीएस (द्वितीय वर्ष) के छात्र हैं।

पुलिसकर्मियों ने हाइड्रोलिक क्रेन से ऊपर चढ़ककर दोनों डॉक्टरों को रात करीब साढ़े 11 बजे नीचे उतारा। रात को करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों की डॉक्टरों की काउसलिंग कराई गई। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हालांकि दोनों डॉक्टरों का कहना है कि वह मौजमस्ती के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे। बावजूद सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वह पानी की टंकी पर क्यों चढ़े थे। शुरूआती जांच में खुदकुशी करने की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने दोनों की डॉक्टरों के परिजनों को सूचना दे दी है।