फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike slipped on flammable fluid, two friends died in delhi

ज्वलनशील द्रव पर फिसली बाइक, दो दोस्तों की मौत

Mon, 25 Nov 2019 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped on flammable fluid, two friends died in delhi
इसी बाइक से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी गेट इलाके में शनिवार सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर फैले तीव्र ज्वलनशील पदार्थ पर फिसलकर गिर गए। हादसे में चोटिल होने के अलावा तीनों लगभग 40 से 50 फीसदी तक झुलस गए। गंभीर हालत में तीनों को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त रोहिणी निवासी शिवम (21) और रामा गार्डन करावल नगर निवासी महेशचंद तोमर (23) के रूप में हुई है। ब्रह्मपुरी निवासी तीसरे युवक मोनू (22) की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिवम, मोनू और महेश के बीच अच्छी दोस्ती थी और वे रेलवे में ठेके पर इलेक्ट्रिशियन थे। फिलहाल उनकी तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। शुक्रवार रात उनके एक दोस्त की शिव विहार में शादी थी। तीनों उसमें शामिल होकर शनिवार तड़के एक बाइक पर नई दिल्ली की ओर जा रहे थे। बाइक शिवम की थी और वह ही चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम के अलावा बाकी किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। सुबह करीब 6.30 बजे तीनों जैसे ही कश्मीरी गेट इलाके में डफरिन पुल, भोलाराम मार्केट के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक फिसल गई। सड़क पर एसिड की तरह कोई ज्वलनशील फैला हुआ था।

चोटिल हुए तीनों युवक ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आते ही बुरी तरह छटपटाने लगे। बाइक फिसलने से उठी चिंगारी की वजह से उसमें भी मामूली आग लग गई। राहगीर मदद को भागे और पुलिस को सूचना दी। केमिकल की वजह से तीनों बुरी तरह झुलस गए। पीसीआर की मदद से तीनों को नजदीकी अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को एलएनजेपी रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान रविवार सुबह 9.00 और 9.30 बजे के बीच शिवम और महेश की मौत हो गई। मोनू की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

केमिकल का सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने सड़क पर फैले केमिकल के सैंपल उठाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देखने में केमिकल तेजाब की तरह लग रहा है, लेकिन फिलहाल उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से केमिकल गिराने वाले आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


ट्रक से गिरा ज्वलनशील पदार्थ
बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक के आगे कोई ट्रक चल रहा था। आशंका है कि उसमें से ही वह ज्वलनशील पदार्थ गिरा और उस पर बाइक फिसल गई। मामला रात का था, इसलिए पुलिस भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पुलिस आसपास के मार्केट में पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तरह का केमिकल कहां मिलता है। उधर, युवकों के परिजनों का कहना है कि जब केमिकल बिखरा हुआ था तो वहां बेरिकेडिंग क्यों नहीं की गई? हादसे के बाद से शिवम के पिता छोटे लाल व महेश के पिता सुभाष चंद व परिवार के अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed