फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two criminals arrested for robbery at government liquor shop in Delhi

Delhi Crime: शराब दुकान में सेल्समैन को बदमाशों ने मारी गोली, लूटपाट की; पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

Mon, 25 May 2026 09:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 09:29 PM IST
सार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित सरकारी शराब की दुकान पर रविवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक सेल्समैन को गोली मार दी, जबकि दूसरे पर चाकू से हमला किया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने साहिबाबाद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और लूटा सामान बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Two criminals arrested for robbery at government liquor shop in Delhi
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सरकारी शराब की दुकान पर लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं। एक गोली एक सेल्समैन के सीने में लगी जबकि दूसरे सेल्समैन को चाकू मार दिया गया। बदमाश शराब की दुकान के कैश काउंटर को तो नहीं लूटपाए, लेकिन उन्होंने एक अन्य सेल्समैन से उसका पर्स लूट लिया।
विज्ञापन




वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सीने में गोली लगने के बाद गुरान मुखिया (34) और पेट में चाकू लगने के बाद राजीव (37) को नजदीकी लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात हुई वारदात के बाद जिले में हड़कंप मच गया। कई थानों के थाना प्रभारी और एसीपी समेत पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। पहाड़गंज थाना, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीम ने चंद ही घंटों बाद आरोपियों को गाजियाबाद के साहिबाबाद से दबोच लिया। दोनों पहाड़गंज एरिया के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान मोंटी (24) और हर्ष गोला (24) के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, चाकू और बाइक व लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10.15 बजे पहाड़गंज थाने में तैनात सिपाही शुभम पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। इस बीच उसे खबर मिली कि पहाड़गंज के आरजी कॉम्प्लेक्स, स्थित सरकारी शराब की दुकान पर फायरिंग हुई है। नजदीक होने की वजह से शुभम सबसे पहले मौके पर पहुंच गया। शुभम ने देखा कि शराब की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को गोली और चाकू लगने से जख्मी हैं। शुभम ने पब्लिक की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। शुभम ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इस बीच पुलिस उपायुक्त समेत कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि बाइक सवार हेलमेट लगाए दो बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचे थे। इन दोनों ने कैश काउंटर को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चार राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली सेल्समैन गुरान मुखिया को लगी। बाकी तीन मिस फायर हो गया। गुरान को बचाने आए राजीव को बदमाशों ने चाकू मार दिया।

इस बीच एक तीसरे सेल्समैन वैभव से बदमाश उसका पर्स लूटकर ले गए। उसमें 1500 रुपये के अलावा आधार व अन्य कागजात मौजूद थे। बाद में पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज कर जाचं शुरू कर दी गई। मामले की जांच के लिए पहाड़गंज थाना, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीम की आधा दर्जन टीमों का गठन कर दिया गया।

यूपीआई ट्रांजैक्शन से मिला दोनों का सुराग
वारदात के बाद जिले की कई टीमों ने मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कैद मिले। वारदात के बाद आरोपी नबी करीम की ओर भागते हुए दिखे। गहनता से सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों में से एक आरोपी करीब 9 बजे शराब की दुकान पर बीयर की दो बोतल लेने पहुंचा था।
उसने बीयर खरीदने के बाद 275 रुपये ऑन लाइन अदा किए। यूपीआई ट्रांजैक्शन से आरोपी का मोबाइल फोन मिल गया। इसके अलावा करीब 40 किलोमीटर एरिया में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात गाजियाबाद के साहिबाबाद टीम पहुंच गई।

दोनों आरोपियों को वहां से दबोच लिया गया। इनके पास से लूटा गया सामान, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल च चाकू बरामद बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस पिस्टल का सोर्स पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed