{"_id":"6af858f1aadbb928be067e93","slug":"two-cars-catch-fire-no-casualties-reported-ashram-news-c-340-1-del1004-163258-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दो कारों में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दो कारों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
नई दिल्ली। दो फ्लाईओवर पर चलती कारों में आग लगने की शुक्रवार को दो घटनाएं सामने आईं। शंकर विहार फ्लाईओवर पर तीर्थयात्रा से लौट रहे लोगों की कार अचानक आग की चपेट में आ गई। वहीं, महिपालपुर फ्लाईओवर पर भी रात के समय एक कार में आग लग गई। दोनों घटनाओं में कार सवारों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
दमकल विभाग के मुताबिक, शंकर विहार फ्लाईओवर पर कार सवार लोग बालाजी, सालासर और खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। कार चला रहे सौरभ जैन ने बताया कि कार उनके दोस्त की थी, जिसे वे तीर्थयात्रा के लिए लेकर गए थे। लौटते समय उन्हें कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने कार तुरंत सड़क किनारे रोकी, लेकिन कुछ ही देर में कार में आग लग गई। कार सवारों ने फुर्ती दिखाते हुए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
दूसरी घटना महिपालपुर फ्लाईओवर पर हुई। शुक्रवार रात 11:41 बजे दमकल विभाग को कार में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद