फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two brothers shot in dispute, one killed, one murder in East Delhi too

Delhi Crime : बीच-बचाव में दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत, पूर्वी दिल्ली में भी एक हत्या

Sun, 29 May 2022 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 05:50 AM IST
सार

जख्मी हालत में दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त गुलशन नागर (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two brothers shot in dispute, one killed, one murder in East Delhi too
demo pic...

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में शुक्रवार रात झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने गए दो भाइयों को बदमाश ने गोली मार दी। जख्मी हालत में दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त गुलशन नागर (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अस्पताल में रोहित नागर उर्फ लाला (25) जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मुख्य आरोपी सुमित उर्फ केशव उर्फ चोटी (24) को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर वहां पास में मौजूद पीसीआर में घुस गया। पुलिस ने उसे पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद बाकी आरोपी फरार हैं। आंबेडकर नगर थाना पुलिस उनकी तलाश कर रही है। परिवार ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुलशन परिवार के साथ एच-2, मकान नंबर-75, मदनगीर इलाके में रहता था। गुलशन आईजीआई एयरपोर्ट पर एक एयरलाइंस में कांट्रेक्ट पर काम करता था। वहीं रोहित छोटा-मोटा काम करता है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे रोहित और गुलशन खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। इस बीच घर से चंद कदमों की दूरी पर मदनगीर का ही रहने वाला सुमित उर्फ चोटी नईम नामक युवक से झगड़ा कर रहा था। उस समय सुमित के साथ उसका साला गोपाल, दोस्त साहिल व परिवार भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे के बीच गुलशन और रोहित वहां से निकले तो रोहित बीच-बचाव कराने पहुंच गया। अचानक सुमित ने रोहित को पीटना शुरू कर दिया। गुलशन ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो अचानक सुमित ने पिस्टल निकाल ली। उसने गोली चला दी। एक गोली गुलशन के माथे पर लगी जबकि दूसरी गोली उसकी पीठ पर लगी। आरोपी ने रोहित को भी गोली मार दी। उसके सीने में गोली लगी और वह घर की ओर भागा और घर के नजदीक जाकर गिर गया।
वहां मौजूद लोगों ने सुमित को पकड़कर पीटने का प्रयास किया तो वह जान बचाने के लिए पास में मौजूद पीसीआर में घुस गया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। परिवार ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

खजूरी खास में युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ युवक काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा पर किसी ने पुलिस को सूचना देने की जहमत नहीं उठाई। बीट स्टाफ को खबर मिली तो उसने पुलिस थाने में सूचना दी।  पुलिस ने युवक को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।



मृतक की पहचान सुहैल (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed