फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two accused of gang rape in car arrested

कार में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused of gang rape in car arrested
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ शेखर (22) और नितिन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी रोहित पहले से पीड़िता को जानता था। वह उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दिल्ली लाया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब 4 बजे एक महिला ने चलती कार में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि रोहित नामक युवक ने उसे कॉल कर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। इसके बाद रोहित गाजियाबाद के लाल कुआं से उसे अपने भाई के शोरूम में नौकरी दिलवाने के लिए दिल्ली ले आया। वारदात के समय रोहित पहले महिला के साथ कार की पिछली सीट पर बैठा था। पहले उसने दुष्कर्म किया। बाद में कार चला रहे नितिन ने शास्त्री पार्क के पास कार रोककर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी महिला को वहीं उतारकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान लेने के बाद उसका मेडिकल करवाने के अलावा काउंसलिंग करवाई गई। बाद में सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने एक आरोपी की कार का नंबर पुलिस को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed