फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two accused arrested with ganja worth 50 lakhs used to hide vegetables in carat

दिल्ली: 50 लाख के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सब्जियों की कैरेट में लाते थे छिपाकर

Mon, 29 Nov 2021 09:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 09:24 PM IST
सार

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि गांजे को लोधी टोला ओल्ड सिटी बरेली, यूपी निवासी शाजेब चौधरी (23) ने किराए पर लिया था और वही सामान ला रहा था। पुलिस ने ट्रक में बैठे शाजेब चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two accused arrested with ganja worth 50 lakhs used to hide vegetables in carat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की नारकोटिक्स सेल ने यूपी के बरेली से गांजा लाकर एनसीआर में सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर मादक पदार्थ तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में सब्जियों की कैरेट के बीच में गांजे को छिपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया है। आरोपी काफी लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस गिरोह सरगना की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व नारकोटिक्स सेल के डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर जयभगवान को सूचना मिली है कि यूपी नंबर के ट्रक में भारी मात्रा में गांजा मजनू का टीला लाया जा रहा है। एसीपी मयंक बंसल की देखरेख में इंस्पेक्टर जयभगवान व एसआई लेखराज की टीम ने वजीराबाद फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया। ट्रक से 300 किलो गांजा बरामद किया गया है। टाटा ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर ने बताया कि गांजे को लोधी टोला ओल्ड सिटी बरेली, यूपी निवासी शाजेब चौधरी (23) ने किराए पर लिया था और वही सामान ला रहा था। पुलिस ने ट्रक में बैठे शाजेब चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। शाजेब चौधरी ने बताया कि गिरोह सरगना अकरम उर्फ राजू उर्फ फैम कार में ट्रक के पीछे बरेली से आ रहा है। अकरम ने उसे गांजे को दिल्ली पहुंचाने को कहा था। सरगना तो फरार हो गया, मगर कार चालक सुनील उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। सुनील भी गांजे की तस्करी में शामिल था। उसने बताया कि उसकी कार अकरम ने किराए पर ली थी। शाजेब ने बताया कि गांजे को उड़ीसा से बरेली मंगाया जाता था और बरेली से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने तोड़ा दो वर्ष का रिकॉर्ड
दिल्ली पुलिस ने गांजे बरामदगी में दो वर्षों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष 8568.867 किलो गांजा बरामद किया जा चुका है। जबकि वर्ष 2020 में 4396.329 किलो और वर्ष 2019 में 5447.432 किलो गांजा बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed