फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two accused arrested by police for firing at the transporter office over a debate Nozzle

दिल्ली: बहस होने पर ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Tue, 19 Jan 2021 09:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested by police for firing at the transporter office over a debate Nozzle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में ट्रांसपोर्टर की सकरे रोड को लेकर कुछ युवकों से बहस हो गई तो युवकों ने अगले दिन ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सराय कालेखां पुलिस चौकी स्टाफ ने दो आरोपियों दीपू उर्फ अनूप और देवेन्द्र उर्फ कपिल पंवार उर्फ मंगल उर्फ अरूण को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व स्वीफ्ट कार बरामद की गई है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि सनलॉइट कॉलोनी थाना इलाके में नांगली राजापुर में स्थित बालाजी ट्रेवल्स ऑफिस के अंदर व बाहर फायरिंग की सूचना सोमचार शाम साढ़े चार बजे मिली थी। सूचना मिलने के बाद सराय कालेखां चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। ऑफिस का दरवाजा टूटा हुआ था और गोली चलने के निशान थे। बालाजी ट्रेवल्स का मालिक आदेश गुर्जर मौके पर मिला। मौके पर मिले एक गवाह ने बताया कि 17 जनवरी को अनूप अपने दोस्तों के साथ आ रहा था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ से आदेश गुर्जर अपनी मारुति ईको कार रेलवे स्टेशन साइड से आ रहा था। रास्ता सकरा होने के कारण दोनों पक्षों में बहस हो गई थी। अनूप बाहर आकर आदेश गुर्जर से झगड़ा करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर दिया और दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप अपने चार-पांच साथियों के साथ सोमवार शाम को आदेश के कार्यालय पर पहुंचा। उसके साथियों ने कार्यालय के बाहर व अंदर पांच राउंड गोलियां चला दीं। आरोपियों ने आदेश के स्टाफ के साथ मारपीट की। मामला दर्जकर सनलॉइट कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की देखरेख में एसआई प्रदीप शर्मा व एसआई अरुण कुमार की टीम ने जांच शुरू की।


इस पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से खानपुर निवासी अनूप उर्फ दीपू (32) व देवली गांव निवासी देवेन्द्र (24) को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से चित्रकूट, यूपी निवासी अनूप पेशे से ड्राइवर है। इसके खिलाफ हत्या के एक केस पहले से दर्ज है। मूलरूप से बागपत, यूपी निवासी देवेन्द्र के खिलाफ भी पहले से हत्या व आर्म्स आदि के तीन केस दर्ज हैं। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed