फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Truck collides with tractor trolley, one dead, four injured

Delhi News: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Mon, 25 Sep 2023 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor trolley, one dead, four injured
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

शास्त्री पार्क इलाके में हुआ हादसा, घायलों में दो की हालत नाजुक
ट्रैक्टर सवार आजादपुर से मेरठ जा रहे थे, मामला दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार देर रात एक बेलगाम ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर बाकी घायलों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल सोमवार देर शाम तक मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि ट्रैक्टर आजादपुर से मेरठ जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक का चालक व बाकी स्टाफ मौके से फरार हो गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मेरठ नंबर के ट्रैक्टर और दिल्ली नंबर के ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1.39 बजे टीम को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क पेट्रोल पंप के सामने सीलमपुरी जाने वाली सड़क पर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी है। पीसीआर के अलावा एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल निवासी हकीम वाली गली, कोतवाली मेरठ अनीस, लिसाड़ी रोड, मेरठ सलीम, अमन और झारखंड निवासी हरिलाल को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed