{"_id":"61dc6c0f0a6648231f60cd08","slug":"treatment-of-corona-infected-started-by-video-call-helpline-number-issued-home-isolation-patients-will-get-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना संक्रमितों का वीडियो कॉल से इलाज शुरू, जारी किया हेल्पलाइन नंबर, होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगा परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना संक्रमितों का वीडियो कॉल से इलाज शुरू, जारी किया हेल्पलाइन नंबर, होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगा परामर्श
Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
सार
महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि हेल्पलाइन पर अनुभवी चिकित्सक होम आइसोलेशन के मरीजों को परामर्श देंगे और कोरोना से ग्रस्त मरीजों को उचित मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर में अधिकांश मरीज हल्के लक्षण से ग्रस्त हो रहे हैं और अधिकतर मरीज घर पर डाक्टरों के उचित परामर्श से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने मरीजों को उचित इलाज एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कोविड हेल्पलाइन की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से मरीजों को टेली या वीडियो परामर्श की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि हेल्पलाइन पर अनुभवी चिकित्सक होम आइसोलेशन के मरीजों को परामर्श देंगे और कोरोना से ग्रस्त मरीजों को उचित मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इस तरह कोरोना संक्रमित मरीज घर बैठे ही आमने-सामने अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए 9999019340, 9999019375, 9999019426, 9999019745 पर 24 घंटे सातों दिन फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर निगम ने माता गुजरी अस्पताल तिलक नगर में 100 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर कोरोना रोगियों के लिए तैयार किए है। यहां दो पीएसए ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए है। इसके अतिरिक्त पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भी 60 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर तैयार किए गए हैं और एक ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है। चेस्ट क्लीनिक एवं टीबी अस्पताल नेहरू नगर में भी 40 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है और एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है।
विज्ञापन