{"_id":"5eb593f4e9315217196f3d31","slug":"train-to-muzaffarpur-carrying-1190-workers-from-new-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली स्टेशन से 1190 श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली स्टेशन से 1190 श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चली ट्रेन
Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाते श्रमिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को करीब 1190 मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा गया। दोपहर तीन बजे यह ट्रेन नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 16 से रवाना की गई। रवाना होने से पहले सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई और रास्ते के लिए खाना और पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व रैन बसेरों में रहने वाले प्रवासियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से इंतजाम किए गए थे। स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मजदूरों को ट्रेन से घर भेजने के लिए खर्च उठाने का फैसला केजरीवाल सरकार ने किया है। गोपाल राय ने यह भी कहा कि बिहार के लगभग 1200 श्रमिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए रवाना की गई है। सरकार ने ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया दिया है।
विज्ञापन