फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade fair will open today for common people

दिल्ली: आम लोगों के लिए आज से खुलेगा व्यापार मेला, एक क्लिक में पढ़ें हर जानकारी

Tue, 19 Nov 2019 01:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trade fair will open today for common people
व्यापार मेला - फोटो : अमर उजाला

प्रगति मैदान में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मंगलवार से आम लोग भी प्रवेश कर सकेंगे। बृहस्पतिवार से शुरू मेला सोमवार तक व्यापारी वर्ग के लिए खुला था। 19 से 27 नवंबर तक यह आम लोगों के लिए होगा।

विज्ञापन


प्रगति मैदान में निर्माण कार्य के चलते जगह कम है, इसलिए मेले में समय से जाने में ही फायदा है। यह सुबह 9:30 से शाम 7:30 तक खुला रहेगा। प्रवेश प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के नजदीक गेट नंबर-10 और भैरो मंदिर के समीप गेट नंबर-1 से मिलेगा। मेले को देखते हुए आसपास में वाहन पार्किंग के दाम बढ़ा दिए गए हैं, इसलिए मेट्रो या डीटीसी बस का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन


मेले में गेट नंबर-10 से प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर मिलेगा। यहां चिकित्सीय जांच और डॉक्टर की सलाह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न राज्यों के पवेलियन हैं। उत्तर प्रदेश के पवेलियन में लखनवी कढ़ाई, भदोही के कारपेट, बरेली के डिजाइनदार कपड़े, अलीगढ़ के ताले आदि मिलेंगे। इसके बाद गुजरात, राजस्थान, गोवा आदि के पवेलियन हैं। हॉल नंबर 7 से 12 में तमाम तरह के सामान उपलब्ध हैं।

प्रवेश शुल्क : शनिवार और रविवार को छोड़कर प्रति व्यक्ति 60 और प्रति बच्चा 40 रुपये प्रवेश शुल्क है। शनिवार और रविवार को यह दोगुना होगा। प्रवेश टिकट मेट्रो स्टेशन पर या ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

वाहन पार्किंग : मेले में जाने के लिए गेट नंबर-10 के पास प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन और गेट नंबर-1 की पार्किंग भैरो मंदिर के पास रखी गई है। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में दोपहिया वाहन का पूरे दिन के लिए 90 रुपये शुल्क है। भैरो मंदिर की पार्किंग में 50 रुपये प्रति घंटा पार्किंग है।


साथ में थैला जरूर ले जाएं : मेले को प्लास्टिकमुक्त रखा गया है। इसलिए जाते वक्त साथ में थैला जरूर लेकर जाएं। अन्यथा इसे मेले से ही खरीदना होगा।

डिजिटल पेमेंट की सुविधा : मेले में कई दुकानों पर पेमेंट डिजिटल वॉलेट और क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लिया जा रहा है। कुछ जगहों पर एटीएम भी लगाए गए हैं। हालांकि कैश साथ में रखना खरीदारी को ज्यादा आसान बना सकता है।

सीमित है प्रवेश : मेले में लगभग 20 हजार आगंतुकों को ही रहने की इजाजत है। इसलिए आईटीपीओ प्रबंधन की ओर से पहले आओ की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed