फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tourism department seeks permission to operate in Signature bridge

सैर-सपाटा : सिग्नेचर ब्रिज में होगी एफिल टावर जैसी सुविधा, दूर तलक दिखेगी दिल्ली की खूबसूरती

Thu, 15 Jul 2021 05:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 15 Jul 2021 05:01 AM IST
सार

  • पर्यटन विभाग ने लिफ्ट के संचालन के लिए संबंधित एजेंसी से अनुमति मांगी है।
  • मंजूरी मिलने के बाद सिग्नेचर ब्रिज के दो बड़े खंभों में लिफ्ट से लोग पुल की ऊंचाई तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
Tourism department seeks permission to operate in Signature bridge
signature bridge - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिग्नेचर ब्रिज की 154 मीटर की ऊंचाई से दिल्लीवासियों को जल्द ही शहर का विहंगम दृश्य दिखाई दे सकेगा। पर्यटन विभाग ने लिफ्ट के संचालन के लिए संबंधित एजेंसी से अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद सिग्नेचर ब्रिज के दो बड़े खंभों में लिफ्ट से लोग पुल की ऊंचाई तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही यह देश का पहला ऐसा ब्रिज होगा जिसमें लोग लिफ्ट के माध्यम से ऊंचाई तक पहुंच सकेंगे। विदेश में स्थित एफिल टॉवर में इस तरह की सुविधा है।

विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के एक अधिकारी के मुताबिक, कुतुब मीनार से भी दोगुुनी ऊंचाई वाले पुल के टॉप पर एक कांच की गैलरी बनाई गई है जबकि कुतुब मीनार की ऊंचाई करीब 73 मीटर है। उन्होंने बताया कि स्टील की खंभों के अंदर चार लिफ्ट बनाई गई हैं। इसमें से दो झुके हुई लिफ्ट और दो लंबवत लिफ्ट हैं।
विज्ञापन


लिफ्टों का उपयोग आगंतुकों को गैलरी तक ले जाने के लिए किया जाएगा। साथ ही ऊंचाई पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक, गैलरी में एक बार में लगभग 50 लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि विभाग लगातार दिल्ली सरकार के श्रम विभाग के बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी प्रयास कर रहा है। इसके लिए विभाग को लिखा भी जा चुका है। साथ ही उनसे निरीक्षण करने व अपने सुझाव देने के लिए भी कहा गया है।

अधिकारी ने बताया कि ब्रिज के तल से मध्य तक पर्यटक एक लिफ्ट से पहुंच सकेंगे। इसके बाद दूसरी लिफ्ट से पर्यटक ब्रिज की ऊंचाई तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट की गति बहुत कम होगी। इसलिए एक बार में लिफ्ट को पहुंचने में आधे घंटे तक का समय लगेगा। साथ ही एक बार में केवल चार लोग ही लिफ्ट में जा सकेंगे।


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ब्रिज की ऊंचाई पर बनी गैलरी में गर्मियों में पारा 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में विभाग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयोगों का अध्ययन कर रहा है।
ब्रिज के आसपास के क्षेत्र को भी पर्यटन के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। इसमें पैदल पथ के साथ चिल्ड्रन पार्क व अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed