फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   total 270 dengue cases were reported in delhi this year

दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा: सितंबर में 149 तो इस साल कुल 270 मामले आए सामने

Tue, 28 Sep 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 01:28 AM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में यह दावा किया था कि दिल्ली में सितम्बर के महीने में डेंगू के मामले छह सालों में सबसे कम हैं। जबकि उनका यह दावा निगम के दावों के विपरीत है। 

विज्ञापन
total 270 dengue cases were reported in delhi this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इस साल अभी तक डेंगू के कुल 270 मामले दिल्ली में आए हैं, इनमें से 149 मामले केवल 25 दिन में आए हैं। सबसे ज्यादा 60 से अधिक नए मामले पिछले हफ्ते आए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को जारी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 25 सितंबर तक डेंगू के कुल 270 मामले आए। जो कि बीते 25 दिन में डेंगू के कुल मामलों के 54 फीसदी हैं। इस साल मलेरिया के 102 मामले और चिकुनगुनिया के 52 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के बाद इस साल डेंगू के मामले ज्यादा हैं। 2019 में डेंगू के 282 मामले आए थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के डेंगू के आंकड़े अलग
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में यह दावा किया था कि दिल्ली में सितम्बर के महीने में डेंगू के मामले छह सालों में सबसे कम हैं। जबकि उनका यह दावा निगम के दावों के विपरीत है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक पिछले साल सितम्बर में डेंगू के 188 मामले आए थे। 2019 में 190, 2018 में 374, 2017 में 1103, 2016 में 1362 और 2015 में 6775 मामले सामने आए थे। इस साल डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed