फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tomato prices dips in the wholesale market of delhi

दिल्ली : थोक बाजार में जमीन पर गिरे टमाटर के दाम, थाली में फिर आएगी 'लाली'

Fri, 26 Nov 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 05:23 AM IST
सार

आवक बढ़ने से आने वाले दिनों में और कम होंगे दाम। 

विज्ञापन
Tomato prices dips in the wholesale market of delhi
टमाटर - फोटो : Pixabay

विस्तार

खुदरा बाजार में शतक लगा रहा टमाटर का भाव थोक बाजार में 30 रुपये प्रतिकिलो तक खिसक गया है। आवक में तेजी के कारण राजधानी की मंडियों में दाम धड़ाम हुए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, हिमाचल प्रदेश से आने वाले देशी टमाटर की कीमतों में कमी नहीं है और मंडियों में 50 रुपये प्रतिकिलो तक बेचा गया। आढ़ती कयास लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में दाम और कम हो जाएंगे, जिससे खास के साथ आम लोग भी खा सकेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत लगभग 70 रुपये प्रतिकिलो है, लेकिन थोक मंडियों में कीमतें आधी हो गई हैं। पिछले दिनों 50-60 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर बृहस्पतिवार को 30 रुपये तक बिका। गाजीपुर मंडी के प्रधान सुरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि आवक ज्यादा होने से टमाटर का भाव मंदा हुआ है। आने वाले दिनों में यह और गिरेगा और आम लोगों की पहुंच में होगा। आवक बढ़ने के साथ जमाखोरों ने भी अपना हाथ बढ़ती कीमत को देखते हुए खींच लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचीं गाड़ियां
मध्य प्रदेश से आए टमाटर के कारण अचानक दाम कम हुए हैं। आढ़तियों का कहना है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश से टमाटर आ रहा था। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में टमाटर की गाड़ी पहुंच गईं। आजादपुर मंडी के आढ़ती राजीव कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से फसल खराब हो गई थी, लेकिन मध्य प्रदेश में टमाटर की पैदावार अधिक हुई है। हिमाचल से आने वाला देशी टमाटर अभी सस्ता नहीं हुआ है।

आजादपुर में आवक

  • कुल गाड़ी 22 से 25 पहुंची।
  • एक गाड़ी में 650 कैरेट होता है।
  • प्रति कैरेट में 25-26 किलोग्राम टमाटर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed