फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   todays active corona cases of delhi 12 feb 2021 new corona case 150 registered two death

दिल्ली: कोरोना के 150 नए मामले आए सामने, दो की मौत, 158 को मिली छुट्टी

Sun, 14 Feb 2021 07:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of delhi 12 feb 2021 new corona case 150 registered two death
कोरोना जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रविवार को कोरोना के 150 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि दो की मौत हो गई। 158 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस दिन 56902 लोगों की जांच की गई। इनमें से 38213 आरटी-पीसीआर और 18689 एंटिजन जांच की गई। संक्रमण दर बढ़कर 0.26 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,36,946 हो गई है। इनमें से 6,25,029 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक कुल 10891 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर बढ़कर 98.3 फीसदी हो गई है। फिलहाल कोरोना के 1031 सक्रिय मामले हैं। इनमें 452 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 394 रह गई है। 
विज्ञापन


मृत्युदर 1.71 प्रतिशत
इसके अलावा कोविड-19 केंद्रों में 35 रोगियों का इलाज चल रहा है। अबतक कुल 1 करोड़ 15 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन भी घटकर 687 रह गए हैं। दिल्ली में कोरोना की कुल संक्रमण दर 5.51 फीसदी है और मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना रिकवरी दर 1,06,11,731 हो गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंतराल में 11,016 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे कोरोना रिकवरी दर 1,06,11,731 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की कोविड-19 रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है, जो कि विश्व में सबसे अधिक है। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 1,04,74,164 हो गया है। 


कुल 82,63,858 लाभार्थियों को लगा टीका
रविवार की सुबह 8 बजे तक मिली अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल 82,63,858 लाभार्थियों को 1,72,852 सत्रों के माध्यम से टीका लगाया गया है। इनमें 59,84,018 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 23,628 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,56,212 फ्रंटलाइन कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed