फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   todays active corona cases of delhi 09 may 2021 reports 13,336 new cases 273 deaths and 14738 recoveries 

कोरोना में कमी : दिल्ली में लगातार छठे दिन आई नए मामलों में गिरावट, 273 संक्रमितों की मौत

Sun, 09 May 2021 03:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 09 May 2021 03:53 PM IST
सार

रविवार को कोरोना के 13,336 मामले सामने आए और 273 लोगों को मौत हो गई। वहीं 14,738 लोग ठीक हुए। कई दिनों बाद दिल्ली में 15 हजार से कम मामले दर्ज किए गए। पिछले 6 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
todays active corona cases of delhi 09 may 2021 reports 13,336 new cases 273 deaths and 14738 recoveries 
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दैनिक संक्रमितों की संख्या अब लगातार कम होती जा रही है। रविवार को कोरोना के 13,336 मामले आए और 273 लोगों को मौत हुई। 26 दिन बाद दिल्ली में 14 हजार से कम मामले आए हैं। संक्रमितों की संख्या घटने के साथ-साथ मौत के मामलों में भी गिरावट आ रही है। रविवार को शनिवार के मुकाबले करीब 60 कम लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 14,738 मरीज स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,23,567 हो गई है। इनमें से 12,17, 991 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,344 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.46 फीसदी है। कुल संक्रमण दर 7.43 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मरीज 86,232 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,912 मरीज भर्ती हैं।  कोविड केयर केंद्रों में 721 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 52,263 हो गई है।  कोरोना की जांच के लिए रविवार को 61,552 टेस्ट हुए, जिसमें 21.67 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जांच के आंकड़े में रोजाना के मुकाबले करीब 15 हजार की कमी आई। इनमें से आरटीपीसीआर से 49,787 और रैपिड एटीजन से 11,765 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 78 लाख 13 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। बढ़ते मामलों के साथ रेड जोन की संख्या बढ़कर 53,127 हो गई है।

 

1,29,142 लोगों का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में कुल 1,29, 142 लोगों को टीका लगाया गया।इनमें 90,289 लोगों को पहली और 38,853 को दूसरी खुराक दी गई।दिल्ली में अबतक कुल 38 लाख 75 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन
केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी बंद रहेंगी। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। 

सार्वजनिक स्थानों पर शादी पर रोक
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अब शादियां केवल घर या अदालत में ही हो सकती हैं इसमें 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे। इसमें कहा गया है इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, होटलों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर शादी समारोहों पर पूरी पाबंदी रहेगी।
केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हालांकि कोविड-19 के मामलों में कमी आयी है लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed