फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   todays active corona cases of delhi 05 april 2021 new cases registered 3548 15 patient death

कोरोना का कहर : दिल्ली में मिले कोरोना के 3548 मरीज, 5 फीसदी से ज्यादा हुई संक्रमण दर

Mon, 05 Apr 2021 09:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 09:33 PM IST
सार

  • सोमवार को 2936 रोगियों को मिली छुट्टी
  • संक्रमित मरीजों की कुल संख्या हुई 6,79,962
  • पिछले 24 घंटों में 64,003 लोगों की जांच की गई

विज्ञापन
todays active corona cases of delhi 05 april 2021 new cases registered 3548 15 patient death
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 3548 मरीजों की पुष्टि हुई और 15 मरीजों की मौत हो गई। इस दिन रोजाना के मुकाबले करीब 20 हजार जांच कम हुई। कम टेस्ट होने पर भी संक्रमितों की संख्या ज्यादा नहीं घटी। इससे संक्रमण दर बढ़कर 5.54 फीसदी हो गई। दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार है जब यह दर पांच फीसदी से ज्यादा हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 2936 रोगियों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,79,962 हो गई हैं। इनमें से 6,54,277 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 11,096 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.63 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14,589 हो गई है। इनमें से 2975 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। कोविड केयर केंद्रों में 83 और होम आईसोलेशन में 7983 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 64,003 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 43,960 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 20,043 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 49 लाख 71 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 3090 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed